शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने का आरोप, नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आसपुर देवसरा। थाना क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 18 वर्षीय बेटी को मोहम्मद कैफ उर्फ सीबू निवासी कमरपुर थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर बीते 7 मार्च को दिन में लगभग 12 बजे शादी का झांसा देकर अपने साथ कहीं ले गया।
पीड़िता की मां का कहना है कि घटना के बाद उसने अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज