घर से भागे प्रेमी युगल को परिजनों ने बस में दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत मेंयुवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, बाजार में हंगामे के बाद थाने पहुंचा मामला

घर से भागे प्रेमी युगल को परिजनों ने बस में दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, बाजार में हंगामे के बाद थाने पहुंचा मामला
पट्टी। पड़ोसी जनपद जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को सलाहपुर इलाके के एक युवक द्वारा कथित रूप से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की और गुरुवार सुबह जिला मुख्यालय जाने वाली बस में दोनों को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि जब परिजनों ने प्रेमी युगल को बस से उतारा तो बाजार में कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और मामला तूल पकड़ने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। युवती के परिजनों का कहना है कि इस मामले में दो दिन पहले ही महाराजगंज थाने में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज