मोबाइल चोरी का आरोप, युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत,नागपुर में चार्जिंग के दौरान मोबाइल गायब, पीड़ित ने जताई आशंका

मोबाइल चोरी का आरोप, युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत,

नागपुर में चार्जिंग के दौरान मोबाइल गायब, पीड़ित ने जताई आशंका
पट्टी।फतनपुर थाना क्षेत्र के फतनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने रायगढ़ गांव के युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार फतनपुर गांव निवासी हरिशंकर प्रजापति, जो रोजी-रोटी के सिलसिले में नागपुर शहर में रहते हैं, ने रविवार को दोपहर करीब 3 बजे पट्टी थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते 18 मार्च की सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अपना एंड्रॉयड मोबाइल एक होटल मालिक इरफान के यहां खड़ी फोर व्हीलर गाड़ी में चार्जिंग के लिए लगाया था। उसी दौरान शिबू अली पुत्र सलीम निवासी ग्राम रायगढ़ थाना कोतवाली पट्टी ने भी अपना मोबाइल वहीं चार्जिंग पर लगाया था।पीड़ित के अनुसार जल्दबाजी में वह ट्रक से घर के लिए रवाना हो गए। करीब 40 किलोमीटर दूर पहुंचने पर उन्हें अपने मोबाइल की याद आई। जब उन्होंने शिबू अली के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो वह टालमटोल करने लगा।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शिबू अली ही उसका मोबाइल लेकर अपने घर चला आया है। उन्होंने पुलिस से मोबाइल बरामद कराने की गुहार लगाई है।पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज