बहू का ससुर पर अश्लील हरकत का आरोप, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बहू का ससुर पर अश्लील हरकत का आरोप, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज
पट्टी। सुल्तानपुर जनपद के शिवगढ़ थाना क्षेत्र से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने ससुर पर अश्लील हरकत और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कंधई थाना पुलिस ने पति सहित पांच ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नेवा दानूपुर गांव निवासी राजाराम मौर्य ने अपनी बेटी की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व कंधई थाना क्षेत्र के बोझी गांव निवासी महेंद्र मौर्य के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाता रहा। इस दौरान कई बार पंचायत के माध्यम से मामला शांत भी कराया गया।पीड़िता के मुताबिक, कुछ वर्षों पहले उसने अपने जेवरात और मायके वालों की मदद से अलग मकान बनवाकर अपने दो बेटों के साथ रहना शुरू कर दिया था। आरोप है कि बीते वर्ष सितंबर में जब वह घर में अकेली थी, तभी उसके ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया।घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में भर्ती कराया। इलाज के बाद जब वह वापस ससुराल पहुंची तो आरोप है कि पति व अन्य ससुरालीजनों ने फिर मारपीट कर उसे घर से भगा दिया।बुधवार को पीड़िता अनीता मौर्य की तहरीर पर कंधई पुलिस ने पति महेंद्र मौर्य, ससुर लल्लन मौर्य, देवर अरविंद मौर्य, ननद कुसुम मौर्य और सरिता मौर्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज