नंदईपुर गांव मायके आई विवाहिता को पति ने पीटा विरोध पर सास व साले की भी पिटाई का आरोप
नंदईपुर गांव मायके आई विवाहिता को पति ने पीटा विरोध पर सास व साले की भी पिटाई का आरोप
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के नंदईपुर गांव निवासी आंचल पुत्री लक्ष्मी नारायण ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के सदहा निवासी रवि प्रकाश मिश्रा के साथ हुई थी। शादी में पिता ने हैसियत के मुताबिक दान भेज दिया था। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते चले जा रहे हैं। बीते सप्ताह पति सास आदि उसे जमकर मारा पीटा और आठ माह की बच्ची के साथ उसे घर से भगा दिया। जिससे वह मायके में आकर रहने लगी। आरोप है कि उसका पति उसके मायके आया जहां पर उसके साथ मारपीट की। मारपीट का विरोध करने पर उसके भाई तथा उसकी मां की भी पति द्वारा पिटाई की गई। पीड़ित महिला ने मंगलवार की शाम 5:30 बजे मां के साथ थाने पहुंचकर पति के विरुद्ध गंभीर आरोपों का प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है
Comments
Post a Comment