धन्नीपुर गांव से सड़क दुर्घटना को हत्या दर्शाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने व धमकाकर धन उगाही का आरोपी गिरफ्तार
धन्नीपुर गांव से सड़क दुर्घटना को हत्या दर्शाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने व धमकाकर धन उगाही का आरोपी गिरफ्तार
पट्टी ।कोहड़ौर थाने पर पंजीकृत हत्या समिति अन्य धाराओं में मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक ढंग से संपादित की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक की मृत्यु मोटरसाइकिल के विद्युत पोल से टकराने के कारण हुई सड़क दुर्घटना से हुई है तथा नामजद अभियुक्तों की घटना में किसी प्रकार की संलिप्तता के साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए, जिससे हत्या हुआ एससी/एसटी एक्ट की धारा का लोप पाया गया। साथ ही विवेचना के दौरान यह तथ्य भी प्रकाश में आया कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना, जबरन वसूली करना, झूठा मुकदमा लिखवाना एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देना पाया गया, जिस पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर शिवनारायण वैस के कुशल पर्वेक्षण/ नेतृत्व में थाना प्रभारी कोहंडौर धनन्जय राय उ0नि0 विवेक कुमार यादव, द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना रामचन्दर पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम धन्नीपुर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 50 वर्ष को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में आरोपी ने आरोप स्वीकार कर लिया। पुलिस आरोपी को मंगलवार की दोपहर 3:30 बजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए जिला मुख्यालय ले गई है।
Comments
Post a Comment