पति की पिटाई से पत्नी व सास घायल, पुलिस जांच में जुटी

पति की पिटाई से पत्नी व सास घायल, पुलिस जांच में जुटी
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पति द्वारा की गई मारपीट में पत्नी और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रांति पत्नी अतुल सरोज ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार देर रात भी पति ने उसे बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां पूनम देवी को भी आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया।घटना में दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों द्वारा उनका उपचार कराया जा रहा है।इस संबंध में चौकी प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज