ईदगाह स्थल पर अवैध निर्माण के विरोध में विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ईदगाह स्थल पर अवैध निर्माण के विरोध में विहिप-बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पट्टी। नगर के रायपुर रोड स्थित ईदगाह स्थल पर कथित अवैध निर्माण के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष नागेन्द्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले भी 7 दिसम्बर को प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई थी।कार्यकर्ताओं का कहना है कि 11 मार्च को कुछ लोगों द्वारा विवादित स्थल पर चारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था, जिसे संगठन के हस्तक्षेप से रुकवाया गया। उन्होंने राजस्व टीम से पैमाइश कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
इस दौरान जिला मंत्री मनीष रावत, अंबिकेश तिवारी, हर्ष प्रताप सिंह, प्रिन्स बरनवाल, रजनीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।मामले में उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्रा ने थाना प्रभारी पट्टी को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज