ई-रिक्शा पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

ई-रिक्शा पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के सराय महेश गांव की रहने वाली सरोज देवी पत्नी शिव पूजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जाता है कि वह अपने मायके पृथ्वीगंज से अपने गांव आ रही थीं। इसी दौरान रास्ते में शर्मा गांव के समीप अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में ई-रिक्शा में सवार सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज