खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा कैंप आयोजित कर किया गया पंजीकरण

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा कैंप आयोजित कर किया गया पंजीकरण
पट्टी। कस्बे के विवाह मंडप में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, प्रतापगढ़ द्वारा लाइसेंस पंजीकरण के लिए विशेष कैंप एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने और उन्हें लाइसेंस एवं पंजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
व्यापार मंडल के सहयोग से आयोजित इस कैंप में नगर के करीब 45 व्यापारियों ने दोपहर 1 बजे तक अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों, लाइसेंस की अनिवार्यता और स्वच्छता मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ अजय कुमार तिवारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव मौजूद रहे। वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम जी उमर वैश्य, महामंत्री घनश्याम घायल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया और व्यापारियों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।अधिकारियों ने बताया कि ऐसे जागरूकता शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमानुसार लाइसेंस व पंजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ना है, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज