प्रगासपुर गांव से युवती को भगा ले जाने के मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
प्रगासपुर गांव से युवती को भगा ले जाने के मामले में युवक पर मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
पट्टी।कंधई थाना कंधई क्षेत्र के प्रगासपुर गांव से एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्रगासपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 9 मार्च को दिन में करीब 12 बजे उसकी 21 वर्षीय भतीजी अपनी छोटी बहन के साथ कंधई बाजार में कुछ सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो छोटी बहन घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।इसके बाद परिजनों ने नातेदारी व आसपास के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की। जांच-पड़ताल में पता चला कि एक युवक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से युवती की बरामदगी की गुहार लगाई।पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नीरज वर्मा के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।इस संबंध में बुधवार को लगभग 11 बजे थाना अध्यक्ष कंधई सतेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment