पट्टी-चांदा मार्ग पर गड्ढों से बढ़ा खतरा, आए दिन हो रहे हादसे
पट्टी-चांदा मार्ग पर गड्ढों से बढ़ा खतरा, आए दिन हो रहे हादसे
पट्टी तहसील क्षेत्र के पट्टी-चांदा मार्ग पर नांरगपुर के समीप सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है। आए दिन बाइक सवार गड्ढों में फंसकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ओपी चौरसिया ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
वहीं क्षेत्रीय ग्रामीणों—मनोज कुमार, राधेश्याम, बबलू, अवधेश सिंह, रणविजय सिंह और मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
Comments
Post a Comment