मोबाइल छीनने वाला शातिर गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद

मोबाइल छीनने वाला शातिर गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद
पट्टी। थाना कन्धई पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की घटना का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया है।जानकारी के अनुसार वादी शिवगढ़ थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ का निवासी है, जो साइकिल से घर से ड्यूटी के लिए जा रहा था। ग्राम बहेलियापुर रोड के पास वह मोबाइल से बात कर रहा था, तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। इस मामले में थाना कन्धई पर मुकदमा अपराध संख्या 260/25 धारा 304 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कन्धई सत्येन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
उपनिरीक्षक दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल राजकुमार कुशवाहा व कांस्टेबल छत्रपाल ने कैफ रिपोर्ट और मोबाइल की लोकेशन के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम मौलानी में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम देवेन्द्र कुमार उर्फ देवा (22 वर्ष) पुत्र कृष्णा प्रसाद उर्फ छोटके निवासी ग्राम मौलानी थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से आईटेल कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने 8 नवम्बर 2025 को बहेलियापुर-बेलसंडी के पास एक युवक से झपट्टा मारकर यह मोबाइल छीना था। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज