विद्युत केबल को लेकर विवाद, युवक की पिटाई — पुलिस कर रही जांच
विद्युत केबल को लेकर विवाद, युवक की पिटाई — पुलिस कर रही जांच
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा अंतर्गत रमईपुर नेवादा गांव में विद्युत केबल को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।जानकारी के अनुसार रमईपुर नेवादा गांव निवासी तूफानी ने शनिवार को लगभग 11 बजे पट्टी कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके दरवाजे से विद्युत केबल गया हुआ है, जिसका तार खुला हुआ है। आरोप है कि शुक्रवार की देर रात पड़ोसियों से इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आरोपितों ने विद्युत केबल बदलने के बजाय युवक की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया।पीड़ित ने मामले में आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उपनिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment