दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक घायल

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में युवक घायल

पट्टी, प्रतापगढ़। कोतवाली क्षेत्र के बहुता मोड़ के पास मंगलवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर डिसिनी गांव निवासी बृजेश गुप्ता मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे तहसील मुख्यालय से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह बहुता मोड़ के पास पहुंचे, सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया गया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि घायल का उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज