घर के सामने विद्युत पोल लगाने का विरोध, डीएम से लगाई गुहार,विद्युतीकरण कार्य में मनमानी का आरोप, सर्वे के अनुसार पोल लगाने की मांग,
घर के सामने विद्युत पोल लगाने का विरोध, डीएम से लगाई गुहार,
विद्युतीकरण कार्य में मनमानी का आरोप, सर्वे के अनुसार पोल लगाने की मांग,
पट्टी। तहसील क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा अंतर्गत अतरौरा गांव निवासी राम मूर्ति वर्मा ने शनिवार को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को शिकायती पत्र देकर गांव में चल रहे विद्युतीकरण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है।राम मूर्ति वर्मा का कहना है कि गांव में विद्युत पोल मनमाने तरीके से लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि एक पोल उनके घर के ठीक सामने लगाने की तैयारी की जा रही है, जिससे उनके आवागमन में बाधा उत्पन्न होने के साथ ही अन्य समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं।पीड़ित ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर विद्युत पोल को निर्धारित सर्वे के अनुसार ही लगाए जाने की मांग की है, ताकि किसी भी ग्रामीण को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।इस संबंध में सदहा क्षेत्र के जेई अमरपाल ने बताया कि गांव में विद्युत पोल सर्वे के अनुसार ही लगाए जा रहे हैं। यदि किसी व्यक्ति द्वारा शिकायती पत्र दिया जाता है तो उसकी जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए सर्वे के अनुरूप ही पोल लगाए जाएंगे।
Comments
Post a Comment