अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा युवक, मौत से गांव में मातम

अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा युवक, मौत से गांव में मातम
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के यहियापुर गांव में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यहियापुर निवासी राधेश्याम यादव, जो बाबा बिलखाना धाम स्थित विश्वकर्मा भगवान के मंदिर पर पूजा-पाठ करते हैं, के पुत्र मुलायम यादव शनिवार की सुबह किसी काम से बाइक द्वारा दीवानगंज बाजार गए थे। कार्य समाप्त कर जब वह वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी गांव से कुछ दूरी पहले एक ढलान पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़े।हादसे में मुलायम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह करीब 9:30 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दोपहर करीब 12 बजे जिला मेडिकल कॉलेज, प्रतापगढ़ भेज दिया।युवक की असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरा दुख व्याप्त

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज