पट्टी बाईपास रोड से हटकर बदला गया होलिका दहन स्थल, नगर पंचायत व प्रशासन की पहल से सुलझा विवाद

पट्टी बाईपास रोड से हटकर बदला गया होलिका दहन स्थल, नगर पंचायत व प्रशासन की पहल से सुलझा विवाद

पट्टी। नगर के बाईपास रोड पर वर्षों से होलिका दहन स्थल को लेकर चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। इस विवाद के कारण आम जनमानस को असुविधा का सामना करना पड़ता था और यातायात भी प्रभावित होता था।नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर इस समस्या का समाधान निकाल लिया गया। उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी तथा थाना प्रभारी पट्टी आनंदपाल सिंह के संयुक्त प्रयास से होलिका दहन स्थल का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है।प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि नए स्थान पर होलिका दहन होने से अब यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होगी और किसी प्रकार का विवाद भी उत्पन्न नहीं होगा। नगर पंचायत व प्रशासन की इस पहल की आम नागरिकों ने सराहना की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज