जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पट्टी आगमन 22 मई को
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का पट्टी आगमन 22 मई को
पट्टी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की 81 दिवसीय पावन गविष्ठी यात्रा के अंतर्गत 22 मई शुक्रवार को पट्टी विधानसभा में आगमन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जगद्गुरु शंकराचार्य दोपहर 12 बजे पट्टी नगर स्थित हनुमान मंदिर के समीप, उड़ैयाडीह मोड़ पर भव्य एवं श्रद्धामय स्वागत किया जाएगा। यहीं पर उनके द्वारा श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए जाएंगे। आयोजन समिति द्वारा पूर्व में पट्टी नगर में भव्य शोभायात्रा एवं नगर भ्रमण की व्यापक तैयारियाँ की गई थीं, किंतु वर्तमान में भीषण गर्मी एवं हीट वेव अलर्ट को देखते हुए अब यह कार्यक्रम स्थगित किया गया है। इसके उपरांत लगभग 12:30 बजे एकान्तेश्वर महादेव मंदिर, जलालपुर किठौली में स्वागत एवं आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसके पश्चात वे रानीगंज विधानसभा हेतु प्रस्थान करेंगे।आयोजन मंडल ने समस्त श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं सनातन समाज से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उनके आशीर्वचन का पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
Comments
Post a Comment