Posts

Showing posts from May, 2026

जेसीबी से मकान ढहाने के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी सीज

Image
जेसीबी से मकान ढहाने के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी सीज पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर दिशिनी गांव में भूमि विवाद को लेकर शनिवार रात हुए बवाल के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत 16 नामजद और 80 से 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी अरविंद कुमार मिश्र पुत्र स्व. चंद्रशेखर मिश्र ने आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब आठ बजे ग्राम प्रधान इंद्रधर दुबे अपने समर्थकों के साथ उनकी दुकान पर पहुंचे और विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों, पत्थरों और धारदार हथियारों से हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने दुकान और मकान में तोड़फोड़ की तथा जेसीबी मशीन से निर्माण ध्वस्त करने का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सत्यम दुबे, शशिधर दुबे उर्फ भोला, अजय मिश्र, रवि मिश्र, मनीष मिश्र, गौरव दुबे, दीपक पटेल, मोहित दुबे, बच्चा, दीपक, जवाहर गुप्ता, बाबू यादव, ग्राम प्रधान इंद्रधर दुबे, राकेश हरिजन, ठनके वर्मा सहित 16 नामजद तथा 80-90 अज्ञात लोगों ...

विवाहिता को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Image
विवाहिता को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव की निवासी पूनम पत्नी कन्हैयालाल ने रविवार दोपहर पुलिस को शिकायती पत्र देकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि शनिवार शाम करीब सात बजे उसे कमरे में बंद कर हाथ-पैर बांध दिए गए और लाठी-डंडों तथा जूतों से बेरहमी से पीटा गया।विवाहिता का आरोप है कि उसकी सास ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सूचना पर डायल 112 पुलिस भी आ गई, जिससे उसकी जान बच सकी।पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद उसे और उसकी मासूम बेटी को घर से निकाल दिया गया तथा कमरे में ताला बंद कर दिया गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति ने दूसरी महिला को पत्नी के रूप में घर में रखा हुआ है। शिकायत करने पर उसके गहने भी छीन लिए गए।मामले में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आबादी की जमीन पर मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल

Image
आबादी की जमीन पर मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के मकरा मनभवना गांव में आबादी की भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव में आबादी के हिस्से में मंदिर निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लोग एकत्र हो गए और जमकर हाथापाई होने लगी। घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराय...

सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे दो युवकों को सुरक्षा गार्ड ने दी चेतावनी

Image
सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे दो युवकों को सुरक्षा गार्ड ने दी चेतावनी पट्टी। कस्बे स्थित सीएचसी परिसर में शराब पी रहे दो युवकों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात गार्ड ने पकड़ लिया। गार्ड की नजर पड़ने पर दोनों युवकों से पूछ-ताछ की गई। पूछ-ताछ में युवकों ने अपना नाम राजेंद्र कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार बताया। दोनों पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चरैया गांव के निवासी हैं। सुरक्षा गार्ड ने दोनों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने को लेकर कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी।गार्ड ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा इस तरह की गतिविधि करते हुए पाए गए तो तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। चेतावनी के बाद दोनों युवक वहां से चले गए।

मौसम में बदलाव से बढ़ी सांस संबंधी समस्याएं, दो युवतियां अस्पताल में भर्ती

Image
मौसम में बदलाव से बढ़ी सांस संबंधी समस्याएं, दो युवतियां अस्पताल में भर्ती पट्टी। तहसील क्षेत्र में मौसम में अचानक बदलाव के चलते लोगों में सांस संबंधी बीमारियों की शिकायत बढ़ने लगी है। रविवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर दो युवतियों को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।दशरथपुर गांव निवासी ओमप्रकाश की 21 वर्षीय पुत्री नेहा को दोपहर में अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।इसी प्रकार सरसतपुर रामनगर निवासी संजय की पुत्री सुहानी को भी सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसके कारण लोग सांस और एलर्जी संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। दोनों मरीजों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।

लाखों की लागत का हेल्थ एटीएम बना शोपीस, वर्षों से बंद

Image
लाखों की लागत का हेल्थ एटीएम बना शोपीस, वर्षों से बंद पट्टी। कस्बे में स्थित सेठ पन्नालाल संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थापित हेल्थ एटीएम वर्षों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे आम लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से लगाए गए इस हेल्थ एटीएम के बंद रहने से लोगों में नाराजगी है।स्थानीय नागरिक सुरेंद्र पांडेय, चंदन सिंह, मोनू सिंह, बबलू राम और सुमेर सहित अन्य लोगों ने बताया कि हेल्थ एटीएम लगने के बाद से ही अधिकांश समय बंद पड़ा है। उनका कहना है कि मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने के लिए लगाया गया यह उपकरण अब केवल शोपीस बनकर रह गया है।लोगों ने मांग की है कि हेल्थ एटीएम को जल्द से जल्द चालू कराया जाए ताकि मरीजों और आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक रामप्रताप भारती ने बताया कि हेल्थ एटीएम की खराबी और संचालन संबंधी समस्या के बारे में संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों के स्तर से कार्रवाई होने के बाद इसे पुनः संचालित...

उड़ैयाडीह बाजार में जेब से मोबाइल निकालते नाबालिग पकड़ा गया, पुलिस कर रही पूछ-ताछ

Image
उड़ैयाडीह बाजार में जेब से मोबाइल निकालते नाबालिग पकड़ा गया, पुलिस कर रही पूछताछ पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार में रविवार शाम सब्जी खरीदारी के दौरान लोगों की जेब से मोबाइल निकालने के आरोप में एक नाबालिग किशोर को बाजारवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद बाजार में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। जानकारी के अनुसार, उड़ैयाडीह निवासी सूबेदार सिंह सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान एक किशोर उनके पास पहुंचा और कथित रूप से जेब से मोबाइल निकालने का प्रयास करने लगा। सूबेदार सिंह को संदेह होने पर उन्होंने किशोर को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।इसी बीच कंधई थाना क्षेत्र के लौवार गांव निवासी संतोष सिंह तथा सुरेश खरें भी गोलापुर-उड़ैयाडीह बाजार में सब्जी खरीदने आए थे। दोनों का आरोप है कि रविवार शाम करीब 6:30 बजे उनके मोबाइल फोन गायब हो गए। पीड़ितों ने मामले में कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी कमलेश कुमार यादव ने बताया कि बाजार के लोगों द्वारा एक किशोर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द क...

कृपा महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रोता बाबा खाटू श्याम के दिव्य दरबार में भक्तों ने की पुष्प वर्षा

Image
कृपा महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रोता  बाबा खाटू श्याम के दिव्य दरबार में भक्तों ने की पुष्प वर्षा  रखहा। श्याम आस्था मंडल के तत्वाधान में डॉल्फिन पब्लिक स्कूल छींटपुर के ग्राउंड में आयोजित बाबा खाटू श्याम के कृपा महोत्सव में भक्तों ने पुष्प तथा इत्र वर्षा करते हुए भजनों पर झूमते रहे ।   राजस्थान से बाबा के अनन्य भक्त कैलाश नाथ जी महाराज ने कार्यक्रम की शुरुआत की । उन्होंने बाबा खाटू श्याम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम सभी भक्तों के सहारे हैं उनका दर्शन करने से जीवन तर जाता है । राजस्थान से आये विजेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में बाबा खाटू श्याम जी का सभी भक्तों ने दर्शन किया । इस दौरान राजस्थान की रुकनसर धाम से पधारे भजन सम्राट गुलाब नाथ जी गणेश वंदना के साथ कीर्तन की है रात, बाबा आज थाने आणो है सहित अनेक भजन प्रस्तुत किया, जिस पर श्रोता झूमते रहे। वृंदावन से भजन गायिका तुषा तिवारी ने मां मंगल की मूल भवानी सरना तेरा है तथा प्रतापगढ़ के भानु प्रताप सिंह ने भी बाबा के दिव्य दरबार में हाजिरी लगाते हुये अनेकों भजन प्रस्तुत किया । बा...

प्रसव के दौरान महिला व नवजात की मौत, क्लीनिक पर लापरवाही और पुलिस पर समझौते का आरोप

Image
प्रसव के दौरान महिला व नवजात की मौत, क्लीनिक पर लापरवाही और पुलिस पर समझौते का आरोप पट्टी। क्षेत्र के सैफाबाद बाजार स्थित कृष्णा क्लीनिक एंड मैटरनिटी सेंटर में प्रसव के लिए भर्ती एक महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक संचालकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं मृतका के परिजनों ने पुलिस पर भी मामले में कार्रवाई करने के बजाय समझौता कराने का आरोप लगाया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पर्वतपुर सुलेमान गांव निवासी 23 वर्षीय यास्मीन बानो की शादी 16 जून 2025 को सैफाबाद निवासी मोहम्मद अयान के साथ हुई थी। यास्मीन गर्भवती थीं और 26 मई को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें सैफाबाद स्थित कृष्णा क्लीनिक एंड मैटरनिटी सेंटर में भर्ती कराए थे। परिजनों का आरोप है कि तीन दिनों तक महिला का प्रसव नहीं कराया गया। 29 मई की शाम करीब पांच बजे उसकी हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद क्लीनिक संचालक ने उसे अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। मृतका के ससुर हदीस के अनुसार वह अन्य लोगों को बुलाने घर गए थे, इसी दौरान उनकी बहू की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है...

20 हजार की रिश्वत मांगना चौकी प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Image
20 हजार की रिश्वत मांगना चौकी प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के बिजहरा चौकी प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगने के बाद पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि जमीन संबंधी एक मामले में कोर्ट से जारी वारंट को लेकर बिजहरा चौकी प्रभारी विकास कुमार ने उन्हें चौकी पर बुलाया था। पीड़ित का आरोप है कि चौकी पहुंचने पर प्रभारी ने उनका मोबाइल फोन अपने पास रख लिया और मामला निपटाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग की।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि रुपये न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर से की।मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल संज्ञान लिया और प्रथम दृष्टया आरोपों के आधार पर बिजहरा चौकी प्रभारी विकास कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही मामले की जांच के नि...

फॉरेंसिक टीम मुख्य आरोपी गुलजार की दुकान पर पहुंची जांच के लिए, एकत्रित किए साक्ष्य, किशोरी से गैंगरेप मामले में कार्रवाई तेज

Image
फॉरेंसिक टीम मुख्य आरोपी गुलजार की दुकान पर पहुंची जांच के लिए, एकत्रित किए साक्ष्य,  किशोरी से गैंगरेप मामले में कार्रवाई तेज पट्टी।क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सत्रह वर्षीय किशोरी से गैंगरेप एवं उसे बेचने के मामले के बाद पूरे प्रकरण का खुलासा खुलासा होने पर गैंगरेप के मुख्य आरोपी रायपुर रोड स्थित गुलजार की दुकान सिमरन क्लॉथ हाउस पर शनिवार को फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने ताला खुलवाकर दुकान के अंदर जांच शुरू की। इस पूरे घटनाक्रम में साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। दो सप्ताह पूर्व बवाल के बाद दुकान को पुलिस ने सील करा दिया था। जबकि सीओ पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी व कोतवाल आनंदपाल सिंह के नेतृत्व में बुलडोजर की कार्रवाई भी यहां पर हुई थी। बुलडोजर से आगे का टीन शेड व फर्श को तोड़ दिया गया था। दुकान उसी दिन से बंद थी। जिसे जांच के लिए खोला गया। फिलहाल टीम दुकान के अंदर से अहम सबूत एकत्र कर रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। आरोपी गुलजार को पुलिस ने पहले दबोचा, बाद में उसके साथी मंगल को भी ...

केला लादकर शाहगंज जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दयालगंज बाजार में पलटा, चालक घायल

Image
केला लादकर शाहगंज जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दयालगंज बाजार में पलटा, चालक घायल पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र में शनिवार भोर में केला लादकर शाहगंज जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दयालगंज बाजार में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, महुली मंडी से केला लादकर चालक आशीष यादव निवासी औराई (आसपुर देवसरा) दाउदपुर संपर्क मार्ग से शाहगंज जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रक दयालगंज (आमापुर) बाजार में आशीष अग्रहरी की दुकान के सामने पहुंचा, सड़क पर बने गड्ढे के कारण चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल को तोड़ते हुए दुकान के सामने खड़ी एक पिकअप वाहन से टकरा गया और आगे जाकर चिलबिल के पेड़ से भिड़ने के बाद पलट गया। दुर्घटना में चालक आशीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुल...

प्राथमिक विद्यालय व बाजार के बीच जलभराव से आवागमन बाधित, ग्रामीण परेशान

Image
प्राथमिक विद्यालय व बाजार के बीच जलभराव से आवागमन बाधित, ग्रामीण परेशान पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती गांव भांटपट्टी में हल्की बारिश के बाद ही जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गांव सुल्तानपुर जनपद की सीमा से सटा हुआ है, जहां स्थित प्राथमिक विद्यालय और बाजार के बीच का मार्ग पानी से लबालब भर गया है। इसके चलते लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में विकास कार्यों की स्थिति बेहद खराब है। प्राथमिक विद्यालय और बाजार को जोड़ने वाले मार्ग पर जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। नालियों के अभाव में बरसात का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे छात्रों, अभिभावकों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों भोलानाथ वर्मा, शिबू खान, राशिद खान, यार मोहम्मद खान, मालजीत तिवारी, राजेंद्र कुमार, ओम प्रकाश,का कहना है कि कच्चा रास्ता होने के कारण बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। आसपास के कई गांवों के लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं, लेकिन जलभराव के कारण आवाजाही जोखिम भरी हो जाती है। लोगो...

पट्टी में पत्रकार भवन की मरम्मत को लेकर पूर्व मंत्री को ज्ञापन, पांच लाख की मदद का आश्वासन

Image
पट्टी में पत्रकार भवन की मरम्मत को लेकर पूर्व मंत्री को ज्ञापन, पांच लाख की मदद का आश्वासन पट्टी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रंजन त्रिपाठी के नेतृत्व में शनिवार को पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह से मुलाकात कर पत्रकारों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पट्टी स्थित पत्रकार भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए भवन की मरम्मत, परिसर में इंटरलॉकिंग, विद्युत व्यवस्था तथा पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस पर पूर्व मंत्री मोती सिंह ने कहा कि पट्टी के पत्रकारों ने अपनी लेखनी के बल पर समाज को आईना दिखाने का कार्य किया है। उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि मांग पत्र में शामिल सभी सुविधाएं जल्द ही पत्रकार भवन में उपलब्ध कराई जाएंगी।श्री सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल को निर्देशित किया कि नगर पंचायत स्तर से जो भी सुविधाएं संभव हों, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि शासन स्तर से पत्रकार भवन की मरम्मत व अन्य कार्यों हेतु 5 लाख रुपय...

बीरापुर खुर्द गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष चार घायल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Image
बीरापुर खुर्द गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष चार घायल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पट्टी।जमीन पर कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद में शनिवार की दोपहर दोनों पक्ष सामने सामने हो गए। जमकर लाठी डंडा चले। जिसमें एक पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीरापुर खुर्द गांव निवासी प्रेमचंद गौतम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि हरिजन आबादी पर उनका वर्षों से कब्जा चला आ रहा है। उसी के समीप विश्वकर्मा लोगों का मकान है जो उनकी सुरक्षित भूमि पर कब्जा करना चाह रहे हैं। जिसको लेकर पूर्व में प्रार्थना पत्र दिया गया था। शनिवार की दोपहर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और देखते-देखते ही विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग पहले से ही तैयारी करके बैठे थे। जैसे ही झगड़ा शुरू हुआ वह लोग लाठी डंडा लेकर टूट पड़े प्रेमचंद व उनकी पत्नी सुखनी देवी बेटे सोनू व श्याम बिहारी को मारपीट का लहूलुहान कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस विवाद करने वाले 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। वही प्र...

पूरे देश में पत्रकारों का अहम योगदान -पूर्व विधायक धीरज ओझापत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास और उसके उत्थान को याद करने का अवसर ----क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी,

Image
पूरे देश में पत्रकारों का अहम योगदान -पूर्व विधायक धीरज ओझा पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास और उसके उत्थान को याद करने का अवसर ----क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी, रानीगंज में पत्रकारिता दिवस के अवसर पर माता प्रसाद पैलेस में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट संगठन रानीगंज इकाई के तत्वाधीन में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी अति विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास महाराज रहे कार्यक्रम में पहले मंत्रो उच्चारण के साथ विधि विधान से सरस्वती पूजन के पश्चात अतिथि का स्वागत किया गया उसके पश्चात मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धीरज ओझा ने शपथ दिलाया और कहा कि बड़ा ही अच्छा दिन और अवसर है कि 30 में को पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह जो होता है अनजाने लोगों को भी जानकारी हो जाती है की आज पत्रकारिता दिवस है अगर पत्रकार ना होते तो यह देश आज सुरक्षित ना होता बड़ा ही अहम भूमिका पत्रकारों का हमेशा रहा है इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकार...

ससुरालीजनों पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप,मासूम बेटी संग घर से भगाने की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी,

Image
ससुरालीजनों पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, मासूम बेटी संग घर से भगाने की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी, पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव की रहने वाली खुशबू पत्नी अनिल ने अपने ससुरालीजनों पर मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति, देवर और सास आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं तथा छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे उसकी दो वर्षीय मासूम बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद परेशान विवाहिता ने दोपहर करीब 12:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर पति, देवर और सास के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले में हल्का दरोगा प्रशांत कटियार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मायके से लौट रही महिला की अचानक मौत, सड़क पर गिरते ही मची चीख-पुकार

Image
मायके से लौट रही महिला की अचानक मौत, सड़क पर गिरते ही मची चीख-पुकार पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना गांव में शुक्रवार को उस समय मातम पसर गया, जब मायके से घर लौट रही 60 वर्षीय महिला की अचानक सड़क पर गिरने से मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में चीख-पुकार गूंज उठी।जानकारी के अनुसार अमसौना गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी उमाशंकर वर्मा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अपने मायके से घर लौट रही थीं। बताया जाता है कि जैसे ही वह पट्टी कोतवाली क्षेत्र केरेडीगापुर के पास पहुंचीं, अचानक सड़क पर गिर पड़ीं। गिरते ही उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह बेहोश हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।बताया जा रहा है कि मृतका अपने पीछे बड़ा परिवार छोड़ गई हैं। उनके आठ बेटियां और एक बेटा है। चार बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बेटियों और एक बेटे की शादी अभी बाकी है। मां की अचानक मौत से बच्चों का रो-रोकर ...

दो बेटियों संग महिला को घर से निकाला, पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

Image
दो बेटियों संग महिला को घर से निकाला, पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप पट्टी कोतवाली क्षेत्र के लखीपुर कप्सा गांव में विवाहिता ने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी दो बेटियों के साथ घर से निकाल दिए जाने की शिकायत पुलिस से की है।लखीपुर कप्सा गांव निवासी अंजू देवी पत्नी सहदेव ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि वर्ष 2007 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा। समय बीतने के साथ विवाद बढ़ता गया।पीड़िता ने बताया कि उसकी दो पुत्रियां आभा सरोज (18) और विभाह सरोज हैं। आरोप है कि शुक्रवार सुबह पति ने दोनों बेटियों समेत उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। घटना के बाद डरी-सहमी महिला बेटियों को लेकर कोतवाली पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।महिला का आरोप है कि लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, लेकिन परिवार बचाने की खातिर वह चुप रही। अब घर से निकाले जाने के बाद उसके सामने बेटियों के पालन-पोषण और रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।इस संबं...

बदलते मौसम का असर, सीएचसी पट्टी में मरीजों की भीड़, ओपीडी 500 के पार

Image
बदलते मौसम का असर, सीएचसी पट्टी में मरीजों की भीड़, ओपीडी 500 के पार पट्टी।सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलते मौसम का असर साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी और ओपीडी का आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया।अस्पताल में सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, बुखार, दस्त और उल्टी से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे। सुबह से ही पर्चा काउंटर और डॉक्टर कक्ष के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट नजर आया।सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव होने के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गर्मी और उमस के चलते लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ओपीडी लगभग 500 के आसपास पहुंच गई, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है। डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि तेज धूप में कम निकलें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और बाहर का दूषित भोजन खाने से बचें। वहीं अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ने से स्वास्थ्य कर्मियों पर भी अतिरिक्त दबाव देखा ...

दो बेटियों संग महिला को घर से निकाला, पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप

Image
दो बेटियों संग महिला को घर से निकाला, पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप पट्टी कोतवाली क्षेत्र के लखीपुर कप्सा गांव में विवाहिता ने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी दो बेटियों के साथ घर से निकाल दिए जाने की शिकायत पुलिस से की है।लखीपुर कप्सा गांव निवासी अंजू देवी पत्नी सहदेव ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि वर्ष 2007 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा। समय बीतने के साथ विवाद बढ़ता गया।पीड़िता ने बताया कि उसकी दो पुत्रियां आभा सरोज (18) और विभाह सरोज हैं। आरोप है कि शुक्रवार सुबह पति ने दोनों बेटियों समेत उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। घटना के बाद डरी-सहमी महिला बेटियों को लेकर कोतवाली पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।महिला का आरोप है कि लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, लेकिन परिवार बचाने की खातिर वह चुप रही। अब घर से निकाले जाने के बाद उसके सामने बेटियों के पालन-पोषण और रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।इस संबं...

पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, गांव में घंटों चला हंगामा,घर के भीतर रंगे हाथ पकड़े गए दोनों, पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर कर रही पूछ-ताछ,

Image
पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, गांव में घंटों चला हंगामा, घर के भीतर रंगे हाथ पकड़े गए दोनों, पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर कर रही पूछ-ताछ, पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रेड़ीगारापुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर घर के भीतर उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद घर में जमकर हंगामा हुआ और देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। बताया जाता है कि पति को काफी समय से अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शक था। शुक्रवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी घर में किसी युवक के साथ मौजूद है। शक के आधार पर जब वह अचानक घर पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। आरोप है कि पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ कमरे में मौजूद थी। इसके बाद पति का गुस्सा फूट पड़ा और घर में जोरदार विवाद शुरू हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जुटने से माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा। सूचना मिलने पर पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने ...

दो युवकों पर दबंगों का हमला, एक गंभीर घायलपट्टी बाजार से लौटते समय कुम्हिया कब्रिस्तान के पास हुई घटना

Image
दो युवकों पर दबंगों का हमला, एक गंभीर घायल पट्टी बाजार से लौटते समय  कुम्हिया कब्रिस्तान के पास हुई घटना पट्टी। बाजार से घर लौट रहे दो युवकों पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस हमले में पट्टी कोतवाली के कोठियार गांव निवासी दिनेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार सुबह लगभग 11:30 बजे कुम्हिया कब्रिस्तान के पास हुई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक लोगों ने युवकों को रोककर उनके साथ मारपीट की। दिनेश वर्मा पुत्र तेजबहादुर को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान शोर मचने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पट्टी पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

दबंगो की दबंगई निर्मणाधीन मकान में मिट्टी डालने पर जान से मारने की दे रहे धमकी ,मकान में मिट्टी डालने पर मारपीट बवाल करने पर उतारू हो रहे दबंग ,लेखपाल की रिपोर्ट आने के बाद भी दबंग के खिलाफ प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई ,दबंगो के हौसले बुलंद कभी भी हो सकती है बड़ी चटना, पीड़ित ने जिलाधिकारी से जान माल की सुरक्षा एवं न्याय की लगाई गुहार ,

Image
दबंगो की दबंगई निर्मणाधीन मकान में मिट्टी डालने पर जान से मारने की दे रहे धमकी , मकान में मिट्टी डालने पर मारपीट बवाल करने पर उतारू हो रहे दबंग , लेखपाल की रिपोर्ट आने के बाद भी दबंग के खिलाफ प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाई , दबंगो के हौसले बुलंद कभी भी हो सकती है बड़ी चटना, पीड़ित ने जिलाधिकारी से जान माल की सुरक्षा एवं न्याय की लगाई गुहार , रानीगंज तहसील क्षेत्र के मुआर अधार गंज गांव निवासी देवेंद्र बहादुर सिंह पुत्र राम सुमेर सिंह ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोपित किया है कि प्रार्थी अपने आबादी की जमीन पर पक्का मकान बनाकर रहता है। और मकान के अंदर मिट्टी डाल रहा है तो पड़ोसी हरिशंकर पुत्र रामशरन, गंगाराम पुत्र राम किशोर व बनवारी लाल पुत्र प्रहलादी दबंग व सरहंग किस्म के व्यक्ति हैं और प्रार्थी को जबरन दबंगई गुंडई केबल पर घर में मिट्टी नहीं डालने दे रहे हैं। और प्रार्थी जब घर के अंदर मिट्टी डालने जाता है तो उक्त लोग प्रार्थी से गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा लेकर अमादा फौजदारी हो जाते हैं। और शिकायत करने पर जान से मारने की खुलेआम धमकी दे रहे हैं...

धरौली नहर पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक नहर में जा घुसी

Image
धरौली नहर पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक नहर में जा घुसी पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धरौली गांव में गुरुवार शाम करीब 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दाउदपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक रजबहा नहर पुल से नीचे नहर में जा घुसी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में थी और पुल पर पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। पुल पर दोनों तरफ सुरक्षा डिवाइडर न होने के कारण ट्रक सीधे नहर में उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि धरौली रजबहा नहर पुल पर सुरक्षा व्यवस्था न होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार शिकायत के बावजूद पुल पर डिवाइडर या रेलिंग नहीं लगाई गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है।

तेलियानी नहर पुलिया के पास 5 जिंदा देसी बम संग अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार,आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई संगीन मामलों में वांछित था आरोपी सच्चे उर्फ फत्ते,

Image
तेलियानी नहर पुलिया के पास 5 जिंदा देसी बम संग अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार, आसपुर देवसरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई संगीन मामलों में वांछित था आरोपी सच्चे उर्फ फत्ते, पट्टी।आसपुर देवसरा में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरजनपदीय अपराधी सच्चे उर्फ फत्ते को 5 जिंदा अवैध देसी बम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी तेलियानी नहर पुलिया के पास से की गई।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सच्चे उर्फ फत्ते पुत्र अनिल, थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के रमगढ़ा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम, चोरी समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरिन्द नारायण राय, उपनिरीक्षक संजय कुमार और पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 5 जिंदा अवैध देसी बम बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज...

भुसहर गांव में रिश्तेदारी आए वृद्ध की तबीयत बिगड़ने से मौतसांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Image
भुसहर गांव में रिश्तेदारी आए वृद्ध की तबीयत बिगड़ने से मौत सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भुसहर गांव में रिश्तेदारी में आए एक वृद्ध की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के जमालपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह (60) पुत्र रंग बहादुर सिंह पट्टी तहसील क्षेत्र के भुसहर गांव अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे। गुरुवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन एंबुलेंस की मदद से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद परिजन शव को लेकर दोपहर करीब 2:30 बजे घर के लिए रवाना हो गए।डॉ. केसी प्रसाद ने बताया कि वृद्ध को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन शव को अपने साथ घर ले गए हैं।

सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

Image
सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह बाजार में हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव निवासी इंद्रराज वर्मा (40) अपने पुत्र शिवा वर्मा (20) के साथ बाइक से जौनपुर जनपद के सुजानगंज में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान उडैयाडीह बाजार के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रहे ई-रिक्शा से जा भिड़ी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार बताया जा रहा है। मामले में पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना की ...

बाइक फिसलने से युवक घायल, हाथ में फ्रैक्चर

Image
बाइक फिसलने से युवक घायल, हाथ में फ्रैक्चर पट्टी।पट्टी-प्रतापगढ़ मार्ग पर दीवानगंज बाजार के समीप गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  मरियमपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र राम जतन आज दोपहर मुंबई जाने के लिए अपने घर से निकला था। जैसे ही वह बाइक से दीवानगंज बाजार के पास पहुंचा, अचानक उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में अनिल कुमार सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। बाईक से युवक को गिरता देख आसपास के लोग पहुंचे और युवक को एंबुलेंस से पट्टी सीएचसी भेजा। जहां पर डाक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। युवक के हाथ गंभीर चोट आई है।

दयालगंज के समीप कुत्ते से टकराकर मां बेटे घायल

Image
दयालगंज के समीप कुत्ते से टकराकर मां बेटे घायल  पट्टी। बेटे के साथ मायके जा रही महिला की बाइक कुत्ते से टकरा गई जिससे मां बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव निवासी मझिला देवी पत्नी अमरनाथ अपने बेटे शिवम भारती के साथ गुरुवार की शाम करीब 4, 30 बजे बाइक से आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव जा रही थी। इस दौरान जब वह दयालगंज बाजार के पास पहुंची थी कि अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिससे टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई ।जिससे मां बेटे घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Image
ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा स्थित प्रतीक हॉस्पिटल एंड दूरबीन सेंटर में ऑपरेशन के बाद युवक की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार कोहंडौर थाना क्षेत्र के अतरसंड गांव निवासी 32 वर्षीय जुनैद खान पुत्र तेग बहादुर खान पित्त की थैली में पथरी की समस्या से पीड़ित थे। परिजनों के मुताबिक उनका ऑपरेशन डॉ. पंकज पाल द्वारा किया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।स्थिति गंभीर होने पर जुनैद को इलाज के लिए लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान नस कट जाने से संक्रमण और गंभीर दिक्कतें पैदा हो गईं, जिसके चलते युवक की जान चली गई।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी शाहीन और पांच वर्षीय बेटी अनबिया को छोड़ गया है। बताया जा रहा है कि...

ऑपरेशन प्रहार में प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2.22 करोड़ का गांजा बरामद

Image
ऑपरेशन प्रहार में प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2.22 करोड़ का गांजा बरामद प्रतापगढ़। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना फतनपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक से 02 कुंतल 21 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ₹2.22 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थाना फतनपुर क्षेत्र के पकड़ी बॉर्डर बैरियर के पास की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी फतनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी और स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार चौरसिया की अगुवाई में ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में अन्य सामानों के बीच छिपाकर रखी गई सात बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में कंधई थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी मो. अरबाज (25), कठार मधुपुर निवासी शोएब मलिक (22) तथा मंदाह निवासी मो. वासिर (27) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना फतनपुर में मुकदमा संख्या 82/2026 ध...

ऑपरेशन प्रहार में प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2.22 करोड़ का गांजा बरामद

Image
ऑपरेशन प्रहार में प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2.22 करोड़ का गांजा बरामद प्रतापगढ़। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना फतनपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक से 02 कुंतल 21 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ₹2.22 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थाना फतनपुर क्षेत्र के पकड़ी बॉर्डर बैरियर के पास की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी फतनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी और स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार चौरसिया की अगुवाई में ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में अन्य सामानों के बीच छिपाकर रखी गई सात बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में कंधई थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी मो. अरबाज (25), कठार मधुपुर निवासी शोएब मलिक (22) तथा मंदाह निवासी मो. वासिर (27) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना फतनपुर में मुकदमा संख्या 82/2026 ध...

शादी में बवाल, बारातियों पर हमला, दहशत में लौटी बारात

Image
शादी में बवाल, बारातियों पर हमला, दहशत में लौटी बारात पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के दोनई गांव में शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बारात पहुंचने से पहले ही दर्जनभर से अधिक लोगों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। मार-पीट और हंगामे में कई लोग घायल हो गए, जिससे पूरे समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दहशत के चलते बारात बीच रास्ते से ही वापस लौट गई। दोनई गांव निवासी जोखू राम हरिजन ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों और मारपीट से बारातियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि ग्रामीणों और संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद अगले दिन दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश हुई और शादी की रस्में पूरी कराई गईं।पीड़ित पक्ष ने 14 नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की ज...

नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने वाला गिरफ्तार

Image
नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े चार लाख की ठगी, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देने वाला गिरफ्तार पट्टी।आसपुर देवसरा नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को आसपुर देवसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एफसीआई फतेहपुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से करीब 4 लाख 90 हजार रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।मामला थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र का है। पीड़ित युवक को अभियुक्तों ने एफसीआई फतेहपुर में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर अपने जाल में फंसा लिया। आरोप है कि अभियुक्तों ने विश्वास में लेकर चेक ट्रांसफर और नकद के माध्यम से कुल 4.90 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद एक माह बाद फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा दिया और ट्रेनिंग के बहाने पीड़ित को तीन दिन तक फतेहपुर में रोककर खर्च भी उसी से कराया गया।जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। मामले में थाना आसपुर देवसरा में मुकदमा अपराध संख्या 357/25 धारा 419, 420, 467, 468 व 506 आईपीसी के तहत तीन ना...

पट्टी नगर की पूरे दिन ठप रही विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की बुसिंग फटने से आई समस्या कर्मचारियों ने ठीक कर चालू किया तो ट्रांसफार्मर की एलटी कटी,दूसरे दिन विद्युत आपूर्ति चालू होने की संभावना, गर्मी में लोग रहे परेशान

Image
पट्टी नगर की पूरे दिन ठप रही विद्युत आपूर्ति, ट्रांसफार्मर की बुसिंग फटने से आई समस्या  कर्मचारियों ने ठीक कर चालू किया तो ट्रांसफार्मर की एलटी कटी,दूसरे दिन विद्युत आपूर्ति चालू होने की संभावना, गर्मी में लोग रहे परेशान पट्टी। नगर के ब्लाक के बगल लगे विद्युत आपूर्ति के ट्रांसफार्मर में 11हजार लाइन की बुसिंग फट जाने से लगभग आधे नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सुबह 10 बजे से ठप हुई विद्युत आपूर्ति देर शाम तक चालू नहीं हो सकी थी। पट्टी नगर के लगभग पाँच सौ उपभोक्ताओं की अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोग भीषण गर्मी में बिलबिला उठे।बताया गया है कि पट्टी नगर में विद्युत आपूर्ति के लिए जगह जगह कई ट्रांसफार्मर विद्युत निगम द्वारा लगाए गए हैं। नगर के मेन रोड के साथ ही रायपुर रोड एवं तहसील परिसर के निकट तक की विद्युत आपूर्ति ब्लाक की बगल लगाए गए दो ट्रांसफार्मरों से की जाती है। सुबह लगभग 9 .53 बजे अचानक विद्युत आपूर्ति की 11 लाइन की बुशिंग ट्रांसफार्मर की फट गई। जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मौके पर विद्युत निगम के शैलेश सिंह, गंगा प्रसाद यादव, राजेद, चंद्रशेखर पटेल, ...

पट्टी बार एसोसिएशन के चुनाव में तीन पदों पर उतरे प्रत्याशी शेष हुए

Image
पट्टी बार एसोसिएशन के चुनाव में तीन पदों पर उतरे प्रत्याशी शेष हुए निर्विरोध  पट्टी।आगामी 17 जून को पट्टी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न होना है। जिसके लिए चुनावी गतिविधियां पखवाड़े भरपूर से पट्टी तहसील में संचालित है। बुधवार को नामांकन पत्र जांच व वापसीवापसी की आखिरी तिथि रही। अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी मैदान में उतारे जिन में राधा रमन मिश्रा, श्री राम वर्मा, शैलेंद्र तिवारी, जेपी सिंह जहां मैदान में है वही महामंत्री पद पर विकास कुमार श्रीवास्तव मनोज कुमार मिश्रा दिलीप कुमार मिश्रा तीन प्रत्याशी मैदान में है। जब कि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के तीन पदों पर पांच प्रत्याशी मैदान में है। मनीष कुमार सिंह वरुण कुमार पांडे उर्फ बंटी सचिन कुमार सिंह मनीष उर्फ बबलू तिवारी महेश कुमार श्रीवास्तव ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उक्त जानकारी एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अच्छे लाल ओझा व वरिष्ठ सदस्य अजीत सिंह ने संयुक्त रूप से बुधवार की दोपहर 3:30 बजे उपलब्ध कराई है। वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत सिंह ने बताया कि आगामी 17 जून को बार का चुनाव होना है। जिसके लिए उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की है कि अपन...

शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Image
शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज पट्टी। कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कोहंडौर थाना क्षेत्र के रतनागरपुर निवासी अर्जुन सरोज उनकी 14 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया।परिजनों के मुताबिक किशोरी के अचानक लापता होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों में तलाश के बाद परिजनों ने किशोरी को बरामद कर लिया। घटना के बाद पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ पट्टी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी अर्जुन सरोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कमलेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तेरहमील के पास आमने-सामने बाइक भिड़ंत, युवक की हालत गंभीर

Image
तेरहमील के पास आमने-सामने बाइक भिड़ंत, युवक की हालत गंभीर  पट्टी।तेरहमील के पास बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार आमापुर गांव निवासी रविंद्र कुमार बाइक से प्रतापगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह पट्टी-प्रतापगढ़ रोड पर तेरहमील के समीप पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

जनगणना के दौरान विवाद, चाचा ने भतीजे व उसकी पत्नी को पीटा, मुकदमा दर्ज

Image
जनगणना के दौरान विवाद, चाचा ने भतीजे व उसकी पत्नी को पीटा, मुकदमा दर्ज पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में जनगणना के दौरान मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि चाचा ने अपने ही भतीजे और उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बैजलपुर गांव निवासी विकास हरिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 25 मई को दिन में करीब 11 बजे उसके घर जनगणना करने के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। वह उन्हें परिवार से जुड़ी जानकारी दे रहा था। इसी दौरान उसका चाचा सुभाष हरिजन वहां पहुंच गया और जानकारी गलत देने का आरोप लगाने लगा।पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर सुभाष हरिजन ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद मंगलवार को करीब 11:30 बजे आर...

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, कॉल रिकॉर्ड से खुला राज

Image
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, कॉल रिकॉर्ड से खुला राज पट्टी। कोहंडौर थाना क्षेत्र में हुए विनोद कुमार हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। मोबाइल कॉल रिकॉर्ड और पूछताछ में पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ।मामला कोहंडौर थाना क्षेत्र के भावापुर गांव का है। 28 अप्रैल 2026 की रात विनोद कुमार घर से शौच के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की तलाश के दौरान गांव के कब्रिस्तान के पास उनका शव संदिग्ध हालत में मिला था। मृतक के भाई ने थाना कोहंडौर में तहरीर देकर विनोद की पत्नी पिंकी देवी के आचरण पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को मोबाइल कॉल डिटेल और संदिग्ध गतिविधियों से अहम सुराग मिले। मंगलवार को थाना प्रभारी कोहंडौर धनंजय राय की टीम ने अभियुक्ता पिंकी देवी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयु...

बेलखरनाथ धाम में वन माफियाओं का आतंक, धड़ल्ले से काटे जा रहे फलदार और कीमती पेड़,वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग

Image
बेलखरनाथ धाम में वन माफियाओं का आतंक, धड़ल्ले से काटे जा रहे फलदार और कीमती पेड़, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, जांच में जुटा वन विभाग पट्टी। तहसील क्षेत्र के बेलखरनाथ धाम इलाके में वन माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि दिनदहाड़े आम के फलदार पेड़ों के साथ ही नीम, जामुन व अन्य कीमती पेड़ों की अवैध कटाई लगातार जारी है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रही पेड़ों की कटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से इलाके में अवैध कटान का खेल चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि फलदार और छायादार पेड़ों की लगातार कटाई से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। वहीं वन माफिया बेखौफ होकर खुलेआम हरे पेड़ों पर आरा चलवा रहे हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग भी हरकत में आया है। मामले में वन दरोगा राजकुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

33 हजार लाइन पर गिरी आम की डाली, आठ घंटे ठप रही बिजली

Image
33 हजार लाइन पर गिरी आम की डाली, आठ घंटे ठप रही बिजली पट्टी। भीषण गर्मी के बीच सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि तेज आंधी के चलते दिलीपपुर थाना क्षेत्र के कोठियाही गांव के पास 33 हजार की विद्युत लाइन पर आम की भारी डाली गिर गई। हादसे के बाद सोनाही विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 15 से 16 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। रातभर बिजली गुल रहने से ग्रामीण उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे।जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे अचानक बिजली चली गई। शुरुआत में लोगों को लगा कि सामान्य फाल्ट है और कुछ देर में आपूर्ति बहाल हो जाएगी, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी बिजली नहीं आई। परेशान ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों से संपर्क किया, तब पता चला कि 33 हजार लाइन ब्रेकडाउन हो गई है। करीब आठ घंटे तक बिजली बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के चलते कई परिवारों ने रात घरों के बाहर जागकर बिताई। बिजली न रहने से पेयजल संकट भी खड़ा हो गया और मोबाइल समेत अन्य जरूरी उपकरण भी बंद हो गए। बिजली संकट से करनपुर खूंझी, खूंझीकला, यहियापुर, बेलखरनाथ धाम, जगदीशगढ़, गहरीचक, रखहा ...

पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष तीन वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर सभासदों के साथ काटा केक गिनाई उपलब्धियां

Image
पट्टी नगर पंचायत अध्यक्ष तीन वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर सभासदों के साथ काटा केक गिनाई उपलब्धियां पट्टी। पट्टी नगर पंचायत का आज मंगलवार को 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया आज ही के दिन नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने सभी 10 सभासदों के साथ शपथ लिया था मंगलवार की दोपहर करीब 3:00 बजे नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल भाजपा भाजपा से पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजू सिंह भीम सिंह ठेकेदार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिन अब्बास राइन मोहम्मद साहब गौरव श्रीवास्तव चंदन सिंह रमेश चंद सोनी मंडल अध्यक्ष भाजपा आचार्य श्याम शंकर दुबे शिवपूजन पांडे आदमी उनका माल्यार्पण किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह और मोती सिंह की सहयोग से नगर पंचायत पट्टी में विकास की गंगा बह रही है थोड़े बहुत नाली हुआ इंटरलॉकिंग सीसी रोड आज का काम बचा हुआ है शेष बचे कार्यकाल में उसे भी पूरा कर लिया जाएगा इस दौरान उन्होंने अपने सभासदों से उनके वार्ड में जहां जो विकास कार्य छूता है उसके विषय में भी जानकारी हासिल की जिस समय रहते विकास कार्य क...

सरकारी अस्पताल पट्टी के गेट पर जलभराव से मरीज परेशान

Image
सरकारी अस्पताल पट्टी के गेट पर जलभराव से मरीज परेशान पट्टी।सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी के मुख्य गेट पर हमेशा पानी भरा रहने से मरीजों और तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है।बरसात हो या सामान्य दिन, अस्पताल के प्रवेश द्वार पर जलभराव की समस्या लगातार बनी रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग मरीजों, महिलाओं और छोटे बच्चों को होती है। कई बार मरीज फिसलकर गिरने से भी बचते नजर आते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर ऐसी अव्यवस्था स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से जल्द जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

20 दिन से अंधेरे में गांव, महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

Image
20 दिन से अंधेरे में गांव, महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा आसपुर देवसरा। पचौरी गांव में पिछले 20 दिनों से फुंका पड़ा 10 केवी ट्रांसफार्मर ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने से हरिजन बस्ती, वर्मा बस्ती, चौरसिया बस्ती और प्रजापति बस्ती के चार दर्जन से अधिक घर अंधेरे में डूबे हुए हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक घरों में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज, समरसेबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद पड़े हैं। गर्मी और उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की हालत खराब हो रही है। ग्राम प्रधान रामसुख वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज महिलाओं ने मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे गांव में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में दिनेश कुमार वर्मा, महावीर वर्मा, सभा जी चौरसिया, उर्मिला देवी, मीरा देवी, ज्योति देवी, संगीता, जनक लली, विमल, सुशीला, रामादेवी, चंद्रावती और पूनम स...

आपदा से बचाव हेतु एनडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक,तरुण चेतना की पहल पर बहुता में आयोजित हुआ आपदा जनजागरूकता कार्यक्रम,

Image
आपदा से बचाव हेतु एनडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक, तरुण चेतना की पहल पर बहुता में आयोजित हुआ आपदा जनजागरूकता कार्यक्रम, पट्टी।तरुण चेतना संस्थान और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत बहुता की बर्मा बस्ती में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 11 वीं वाहिनी द्वारा आपदा प्रबंधन एवं बचाव को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में बाढ़, आगजनी, भूकंप, आंधी-तूफान जैसी आपदाएं अचानक आती हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिक बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही किसी भी आपदा से बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने लोगों को आपदा के समय घबराने के बजाय संयम बनाए रखने तथ...