पट्टी पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य, गौ रक्षा के लिए दिलाई शपथ
पट्टी पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य, गौ रक्षा के लिए दिलाई शपथ
पट्टी। शुक्रवार शाम करीब चार बजे जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पट्टी हनुमान मंदिर तिराहे के समीप पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने गौ रक्षा, गौशालाओं की स्थिति और प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।शंकराचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं को गोरखपुर स्थित गौ रक्षक पीठ से जुड़ा बताते हैं, लेकिन जब गौ रक्षा की बात आती है तो सरकार गंभीर दिखाई नहीं देती।
उन्होंने गौशालाओं की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी गौशाला में गाय पहुंचने के बाद उसकी स्थिति चिंताजनक हो जाती है।सभा के दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को गौ रक्षा की शपथ भी दिलाई। उन्होंने कहा कि भविष्य में वही राजनीतिक दल समर्थन का पात्र होगा, जो गाय को “राज्य माता” और “राष्ट्र माता” का दर्जा देने की दिशा में कार्य करेगा।अपने संबोधन में शंकराचार्य ने बताया कि उनकी यात्रा गोरखपुर से शुरू हुई है और 81 दिनों तक उत्तर प्रदेश की 402 विधानसभाओं का भ्रमण करते हुए पुनः गोरखपुर पहुंचकर समाप्त होगी।
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि “पूरा भारतवर्ष ही उनकी जन्मस्थली है, लेकिन पट्टी में जन्म होने के कारण यहां के लोग उन्हें अपना मानते हैं, यह उनका सौभाग्य है।”
इस दौरान मंच पर अशोक जायसवाल, विनय तिवारी, राजू सिंह, शिवकुमार चौरसिया, शिवकुमार वर्मा, डॉ. शैलेंद्र योगी, विवेक पांडे, प्रदीप पांडे, संदीप पांडे, बंश बहादुर सिंह, रामप्रकाश पांडेय, आनंद अंगद पांडे और श्याम शंकर दुबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद शाम करीब 5 बजे शंकराचार्य रानीगंज के लिए रवाना हो गए।
Comments
Post a Comment