आवासीय छप्पर में अचानक लगी आग हजारों का सामान जलकर राख ,छप्पर के नीचे रात मे धुआं सुलगाने के दौरान हुई घटना,दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौपाई गांव का मामला ,
आवासीय छप्पर में अचानक लगी आग हजारों का सामान जलकर राख ,
छप्पर के नीचे रात मे धुआं सुलगाने के दौरान हुई घटना,
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौपाई गांव का मामला ,
पट्टी।दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौपाई गांव निवासी बड़ेलाल शर्मा नाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार को वह बेटे का इलाज कराने वाराणसी गया था। घर पर पत्नी और बच्चे थे। सोमवार की देर शाम मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए बच्चों ने आवासीय छप्पर के नीचे धुआं सुलगा रखा था। देर रात को अचानक आग भपकने से आवासीय छप्पर में पकड़ लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते हल्ला गुहार मचाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे छप्पर को अपने आगोश में ले लिया। और पल भर में आवासीय छप्पर ढूढ कर जल गया। रात में अल्लाह गुहार मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने समरसेबल मोटर चलाकर घंटो अथक प्रयास के बाद किसी तरह आंग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आवासीय छप्पर में रखा अनाज वस्त्र बर्तन तखत चारपाई गृहस्थी का सामान सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार में शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
Comments
Post a Comment