Posts

Showing posts from June, 2026

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 20 घायल,महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; सीएचसी में चल रहा उपचार,

Image
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 20 घायल, महिला की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर; सीएचसी में चल रहा उपचार, पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पेड़रा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से चले लाठी-डंडों में करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब सात बजे रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मार-पीट शुरू हो गई। आरोप है कि लाठी-डंडों से किए गए हमले में कई लोग घायल हो गए।पहले पक्ष से मोनू गौतम, काजल, रंजन, सीता, गुड्डू, सरोज, भागीरथी, गुड़िया, बसंती, फूला, राहुल और सोनू समेत कई लोगों को चोटें आईं। वहीं दूसरे पक्ष से मुन्नालाल, जयशंकर, राम उदित, पियालाल, रमेश, मुकेश, वंदना और रेखा भी घायल हुए हैं।सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी पट्टी भेजा गया। चिकित्सक...

खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को भावभीनी विदाई, कर्मचारियों की आंखें हुईं नम

Image
खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह को भावभीनी विदाई, कर्मचारियों की आंखें हुईं नम पट्टी। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम के खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह के 30 वर्षों की सरकारी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार को ब्लॉक सभागार में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों और सचिवों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह की अध्यक्षता एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार यादव ने की। वक्ताओं ने कहा कि सुरेंद्र बहादुर सिंह का कार्यकाल एक सरल, मिलनसार, ईमानदार और कर्मठ अधिकारी के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। उनके नेतृत्व में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत भवन निर्माण तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिली, जिससे विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए।अपने विदाई संबोधन में सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि किसी भी अधिकारी की सफलता उसके सहयोगी कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण पर निर्भर करती है। उन्होंने ...

मौत बनकर दौड़ रहे डंपर ने जावेद की ली जान, ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कुचला, परिवार में मचा कोहराम

Image
मौत बनकर दौड़ रहे डंपर ने जावेद की ली जान, ई-रिक्शा को टक्कर मारने के बाद कुचला, परिवार में मचा कोहराम पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के देवन मऊ गांव के पास सोमवार रात तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महदहा गांव निवासी मुंशी राजा के 30 वर्षीय पुत्र जावेद सोमवार शाम मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे। उन्हें उद्योग नगरी ट्रेन पकड़नी थी। वह पट्टी से टेंपो के जरिए दीवानगंज बाजार पहुंचे, जहां से ई-रिक्शा पर सवार होकर प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन जा रहे थे।बताया जाता है कि सोमवार रात करीब 8:50 बजे जब ई-रिक्शा चिलबिला-पट्टी मार्ग पर दिलीपपुर थाना क्षेत्र के देवन मऊ गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जावेद सड़क पर जा गिरे और डंपर उनके ऊपर से गुजर गया। हादसे में उनके दोनों पैर कटकर अलग हो गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना देखकर आस...

दुकान की उधारी मांगना पड़ा भारी, युवक से मारपीट के बाद घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप

Image
दुकान की उधारी मांगना पड़ा भारी, युवक से मारपीट के बाद घर में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खमपुर गांव में दुकान की उधारी का पैसा मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि उधारी मांगने से नाराज तीन लोगों ने युवक को रास्ते में रोककर मारपीट की और बाद में उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसने दुकान का बकाया पैसा मांगा था, जिसको लेकर आरोपी नाराज हो गए। आरोप है कि तीनों लोगों ने रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद घर पहुंचकर दरवाजे सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ कर दी।पीड़ित की शिकायत पर दिलीपपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमीन विवाद के चलते महिला चढ़ी तहसील भवन पर,हुआ हंगामा ,पट्टी क्षेत्र के धुई गांव की रहने वाली थी महिला

Image
जमीन विवाद के चलते महिला चढ़ी तहसील भवन पर,हुआ हंगामा , पट्टी क्षेत्र के धुई गांव की रहने वाली थी महिला पट्टी।कोतवाली क्षेत्र के धूई गांव में जमीन विवाद चल रहा है। पीड़ित महिला का आरोप है कि विपक्षी उसकी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसी मामले को लेकर सुशील और उसकी बहू एक मासूम बच्चे के साथ मंगलवार की शाम 4:30 बजे तहसील पहुंची। जहां पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इसी के बाद वह चैनल गेट से होकर सीढी से तहसील भवन के ऊपर चली गई। तहसील भवन पर चढ़कर सुशीला ने कूदने का प्रयास किया। इसकी सूचना तहसील में मौजूद लोगों द्वारा कोतवाली में दी गई। इस दौरान तमाम अधिवक्ता व पट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे तक तहसील परिसर में हंगामा चलता रहा। महिला ने पुलिस समेत तमाम लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।  वहीं दूसरे पक्ष को लेकर भी यह चर्चा होती रही। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा कहा जा रहा था कि दूसरे पक्ष के लोग अपने मकान को गिराकर निर्माण करा रहे है। अपनी कुछ भूमि छोड़ भी दिया है। इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा परेशान किया जा रहा है। वही हंगामे के दौरान पट्टी बार के नव...

टीन शेड ठीक करने के दौरान उतरा करंट, विवाहिता की मौत तीन झुलसेक्षेत्र के रायगढ़ गांव में हुई घटना

Image
टीन शेड ठीक करने के दौरान उतरा करंट, विवाहिता की मौत तीन झुलसे क्षेत्र के रायगढ़ गांव में हुई घटना पट्टी।कोतवाली के रायगढ़ गांव में आंधी के दौरान उड़े तीन शेड को ठीक करने के दौरान उसमें उतरे करंट की चपेट में आकर पैंतीस साल की विवाहिता की मौत हो गई। जबकि तीन लोग इस घटना में झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज भेजा गया है। घटना सोमवार सुबह की बताई गई है।क्षेत्र के रठवत गाँव निवासी राम संतोष उर्फ गोपाल के घर पर लगा टीन शेड दो दिनों पूर्व आँधी में उड़ गया था। उसे सोमवार की सुबह लोग ठीक कर रहे थे। जैसे ही टीन शेड को ठीक करने के लिए उसकी सपोर्ट में लगाया गया। पोल तार की चपेट में आया तो उसने करंट उतर गया। करंट उतरते ही 35 साल की मीरा उर्फ रंजना उसकी चपेट में आ गई। उसे छुड़ाने के लिए गाँव के ही निवासी दौड़े तो वह लोग भी उसकी चपेट में आ गए। अचानक बिजली बंद होने से लोगों की जान बच गई।   सूचना डायल 112 को दी गई डायल। ग्रामीणों के साथ परिजनों द्वारा करंट की चपेट में आए लोगों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां पर मीरा उर्फ रंजना को चिकित्सकों ने मृत घो...

गोंई गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ का पावन स्नान महोत्सव

Image
गोंई गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ का पावन स्नान महोत्सव पट्टी। तहसील क्षेत्र के विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम अंतर्गत गोंई-सरखेलपुर गांव के समीप स्थित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन हरिनाम प्रचार केंद्र) में सोमवार को भगवान श्री जगन्नाथ का पावन स्नान पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। महोत्सव के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा का दूध, दही, शहद एवं पवित्र जल से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधानपूर्वक महाअभिषेक किया गया। महाअभिषेक के उपरांत भगवान ने भक्तों को अपने दिव्य एवं दुर्लभ गज वेश (हाथी स्वरूप) में दर्शन दिए। भगवान के इस अद्भुत स्वरूप के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। धार्मिक मान्यता के अनुसार स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ 15 दिनों तक अनसर (एकांतवास) में विराजमान रहते हैं, जिसके दौरान सामान्य दर्शन बंद रहते हैं। इसलिए गज वेश के दर्शन अत्यंत दुर्लभ एवं पुण...

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी किए जाने पर फूटा लोगों का आक्रोशराज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा उप जिलाधिकारी को, एफआईआर दर्ज करने की मांग

Image
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी किए जाने पर फूटा लोगों का आक्रोश राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा उप जिलाधिकारी को, एफआईआर दर्ज करने की मांग  पट्टी।पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी किए जाने से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का गुस्सा सोमवार की सुबह फूट पड़ा। बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग ब्लॉक के निकट से नारेबाजी करते हुए तहसील में पहुंचे। वहां पर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर इस मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। नगर के निवासी हाजी सईद अली, पूर्व सभासद सेराज अहमद, राजा अंसारी, पूर्व सभासद रियासत अली उर्फ भोले, हाफिज इसरार, यासीन अहमद, साहिल अहमद सहित बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग ब्लाक के निकट एकत्रित हुए। वहां से नारेबाजी करते हुए वह लोग चौक होकर तहसील में पहुंचे। सभी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। तख्तियों पर टिप्पणी करने वाले नाजिया इलाही मुर्दाबाद लिखा हुआ था। जिन पर कार्रवाई की मांग की जा रही थी। बाद में एसडीएम को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा सौंपा गया। उसके बाद वह ल...

युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी

Image
युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के लखीपुर कप्सा गांव में सोमवार दोपहर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।लखीपुर कप्सा गांव निवासी हरिलाल का 20 वर्षीय पुत्र अरविंद सोमवार को घर पर मौजूद था। परिजनों के अनुसार दोपहर करीब चार बजे किसी बात को लेकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत खराब होने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। युवक की हालत गंभीर देख परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का इलाज शुरू किया। डॉक्टर पंकज कुमार ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक युवक को अस्पताल लाया गया है। उसका उपचार किया जा रहा है और चिकित्सकों की टीम उसकी निगरानी कर रही है।घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बच्चों ने आयोजित किया सर्वधर्म सहभोज, दिया सामाजिक एकता का संदेश

Image
बच्चों ने आयोजित किया सर्वधर्म सहभोज, दिया सामाजिक एकता का संदेश पट्टी।तरुण चेतना द्वारा संचालित बाल अधिकार परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बहुता में सुभाष चन्द्र बोस केन्द्र के बच्चों द्वारा जाति एवं धर्म से ऊपर उठकर सर्वधर्म सहभोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सामाजिक समरसता, भाईचारा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना था।कार्यक्रम में सभी धर्मों एवं समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर सहभोज किया और बच्चों द्वारा दिए गए एकता एवं सद्भाव के संदेश का समर्थन किया। उपस्थित लोगों ने बच्चों की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।इस अवसर पर तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने कहा, "बच्चों ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज के सामने एकता, प्रेम और भाईचारे की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है। यह पहल न केवल सराहनीय है, बल्कि समाज को आपसी सद्भाव और समानता का संदेश भी देती है। प्रधान प्रतिनिधि वाहिद अंसारी ने कहा, "आज के समय में इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं। बच्चों द्वारा शुरू की गई यह पहल पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक ...

अग्निकांड पीड़ित को विधिक सेवा प्राधिकरण से मिली आर्थिक सहायता

Image
अग्निकांड पीड़ित को विधिक सेवा प्राधिकरण से मिली आर्थिक सहायता पट्टी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से एक अग्निकांड पीड़ित को आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई गई है। जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय व सचिव शांभवी द्वितीय के निर्देशन में प्राधिकरण द्वारा कमजोर वर्गों को लगातार विधिक व शासकीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में तहसील पट्टी के रानीपुर निवासी नंदलाल गुप्ता के रिहायशी मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी, जिससे उनकी पूरी गृहस्थी नष्ट हो गई। पीड़ित ने तहसील में संचालित लीगल एड क्लीनिक में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए क्लीनिक प्रभारी व पीएलवी राम प्रकाश पांडेय ने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार से संपर्क कर त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया। तहसीलदार अजय संतोषी ने स्वयं मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया और लेखपाल को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। तहसील की रिपोर्ट पर प्रभावी पैरवी करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से पीड़ित को ₹8000 की सहायता राशि स्वीकृत कराई गई। इसके साथ ही पीड़ित को आपदा राहत के तहत पक्का आवास दिलाने की प...

आठ करोड़ से बना मिनी स्टेडियम सुविधाओं के इंतजार में वीरानन पिच तैयार, न खिलाड़ियों को संसाधन; ग्रामीण प्रतिभाओं को नहीं मिल रहा लाभ

Image
आठ करोड़ से बना मिनी स्टेडियम सुविधाओं के इंतजार में वीरान न पिच तैयार, न खिलाड़ियों को संसाधन; ग्रामीण प्रतिभाओं को नहीं मिल रहा लाभ पट्टी।आसपुर देवसरा ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से खेलो इंडिया योजना के तहत पट्टी तहसील के आसपुर देवसरा ब्लॉक में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराया गया मिनी स्टेडियम जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते बदहाली का शिकार है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी खिलाड़ियों को यहां जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।स्टेडियम में क्रिकेट पिच का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है। मैदान समतल नहीं होने से धूल उड़ती रहती है, जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती है। इसके अलावा खेल उपकरण, प्रशिक्षक और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार ने खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए बड़ी धनराशि खर्च की, लेकिन सुविधाएं अधूरी होने से स्टेडियम का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है...

सार्वजनिक रास्ते की मरम्मत में दबंगई से अवरोध का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस से लगाई गुहार

Image
सार्वजनिक रास्ते की मरम्मत में दबंगई से अवरोध का आरोप, ग्रामीणों ने पुलिस से लगाई गुहार पट्टी।आसपुर देवसरा विकासखंड क्षेत्र के पीथापुर गांव में सार्वजनिक रास्ते की मरम्मत के दौरान कुछ लोगों पर दबंगई दिखाकर कार्य में अवरोध उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर गांव के दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं में राजेंद्र प्रसाद, राजाराम, मेवालाल, भुआल, विनोद कुमार, राम सकल, राजपति, कपिल देव समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। उनका आरोप है कि सार्वजनिक उपयोग के रास्ते की मरम्मत कराई जा रही थी, तभी कुछ लोगों ने जबरन हस्तक्षेप करते हुए कार्य रुकवा दिया और अवैध रूप से बाधा उत्पन्न की। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा सार्वजनिक रास्ते की मरम्मत का कार्य सुचारु रूप से पूरा कराने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

सेतापुर हत्याकांड का खुलासा, नामजद महिला अभियुक्ता गिरफ्तारआसपुर देवसरा पुलिस ने शान्ता देवी को दबोचा, पुरानी रंजिश में रामआसरे गौतम की हुई थी मौत

Image
सेतापुर हत्याकांड का खुलासा, नामजद महिला अभियुक्ता गिरफ्तार आसपुर देवसरा पुलिस ने शान्ता देवी को दबोचा, पुरानी रंजिश में रामआसरे गौतम की हुई थी मौत पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव में हुए चर्चित रामआसरे गौतम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए नामजद महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर रामआसरे गौतम और उनके परिजनों को घायल किया गया था, जिसमें इलाज के दौरान रामआसरे की मौत हो गई थी।मामले में आसपुर देवसरा थाने में मुकदमा संख्या 42/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जावेद अहमद खान और पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेतापुर मोड़ से पट्टी जाने वाले मार्ग के पास से नामजद अभियुक्ता शान्ता...

जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Image
जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सूड़ेमऊ गांव में जमीन पर कथित कब्जे का विरोध करना एक महिला और उसकी बेटी को भारी पड़ गया। पीड़िता ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी हौशिला देवी पत्नी जयराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी धरी (खाली) जमीन पर विपक्षी दबंगई के बल पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 9:30 बजे जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी दीपा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायल मां-बेटी रविवार दोपहर करीब 11 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचीं और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में हल्का दरोगा कमलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अग्निवीर बनकर गांव लौटे पवन कुमार का हुआ भव्य स्वागत, गांव गर्व से झूम उठा

Image
अग्निवीर बनकर गांव लौटे पवन कुमार का हुआ भव्य स्वागत, गांव गर्व से झूम उठा   पट्टी।देश सेवा का जज्बा लेकर अग्निवीर बने महोखरी डडवा गांव के लाल पवन कुमार पुत्र जगन्नाथ बिंद पहली बार गांव पहुंचे तो उडैयाडीह बाजार से लेकर गांव तक उनका ऐतिहासिक स्वागत किया।इस दौरान डीजे की धुन पर देश भक्ति का गीत और "भारत माता की जय" के नारों से इलाका गूंज उठा।उडैयाडीह बाई पास चौराहे से ही पवन के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया। युवाओं ने बाइक रैली निकाली और बुजुर्गों ने फूल-मालाएं पहनाकर पवन को आशीर्वाद दिया। घर पहुंचने पर माता ने आरती उतारी और बहनों ने तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। पवन के पिता जगन्नाथ बिंद ने कहा, "आज मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। बेटा वर्दी पहनकर लौटा है, ये मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है। अग्निवीर बनकर उसने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर मुकाम पाया जा सकता है। वर्दी में गांव लौटे पवन कुमार ने कहा, "देश की रक्षा करना ही मेरा सपना था। अग्निवीर योजना के जरिए वो सपना पूरा हुआ है। मैं गांव के हर युवा से कहना चाहूंगा कि देश सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं। मेहनत ...

ई-रिक्शा पलटने से महिला समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Image
ई-रिक्शा पलटने से महिला समेत तीन घायल, एक की हालत गंभीर पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कोंहराव गांव निवासी ई-रिक्शा चालक संगम लाल मंगलवार को शिवकुमार वर्मा (40) और उनकी बुआ जगपत्ती (60) को लेकर पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बंधवा बाजार के समीप शिरीया गांव छोड़ने जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही ई-रिक्शा लालगंज बाजार के पास पहुंचा, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।हादसे में ई-रिक्शा चालक संगम लाल, शिवकुमार वर्मा और जगपत्ती घायल हो गए। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर शिवकुमार वर्मा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी पट्टी में चल रहा है।सीएचसी पट्टी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में महिला समेत तीन लोग अस्पताल आए थे, जिनमें एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

नगर पंचायत पट्टी: 'नौवा तारा तालाब' के सौंदर्यीकरण में 40 लाख का बंदरबांट करने का आरोप कागजों पर ही सिमटा काम

Image
नगर पंचायत पट्टी: 'नौवा तारा तालाब' के सौंदर्यीकरण में 40 लाख का बंदरबांट करने का आरोप  कागजों पर ही सिमटा काम पट्टी।उत्तर प्रदेश सरकार भले ही तालाबों के संरक्षण और उनके कायाकल्प के लिए खजाना खोल रही हो, लेकिन नगर पंचायत पट्टी में जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता सरकारी मंशा पर पानी फेर रही है। वार्ड संख्या-08 स्थित 'नौवा तारा तालाब' के सौंदर्यीकरण के नाम पर 40 लाख रुपये की धनराशि का आहरण तो कर लिया गया, लेकिन धरातल पर आज भी तालाब बदहाली के आंसू बहा रहा है। मामले में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शिवम् सिंह ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित अन्य से की है। शासन के नगर विकास अनुभाग-5 द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में नगरीय झील/तालाब संरक्षण योजना के तहत बड़ी धनराशि आवंटित की गई थी। इसी कड़ी में प्रतापगढ़ जनपद की नगर पंचायत पट्टी को वार्ड संख्या-08 स्थित 'नौवा तारा तालाब' के सौंदर्यीकरण हेतु 55.06 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई थी। स्वीकृत बजट के सापेक्ष विभाग ने पहली किस्त के रूप में 40 लाख रुपये की बड़ी धनराशि निकाल ली। शासन का स्पष्ट निर्...

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Image
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा  पट्टी।पट्टी पुलिस ने दुष्कर्म व आईटी एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए आरोपी को कलियनापुर नहर पुलिया के पास से दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सूरज कुमार चौरसिया (23 वर्ष) निवासी ग्राम रेडीगारापुर, थाना पट्टी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अपराधियों व वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान निरीक्षक शुभनाथ साहनी को मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म व आईटी एक्ट से संबंधित मुकदमे का आरोपी कलियनापुर नहर पुलिया के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल तत्परता दिखाई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी सूरज कुमार चौरसिया को...

भतीजी का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा

Image
भतीजी का अपहरण करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा  पट्टी।नाबालिग भतीजी के अपहरण के मामले में पट्टी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को ढकवा तिराहा मोड़ के पास से दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित कश्यप (22 वर्ष) निवासी ग्राम सरदार नगर, थाना भमोरा, जनपद बरेली के रूप में हुई है। पीड़ित वादी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अनामिका और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर उसकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। इस वारदात में अमित कुमार नाम के युवक की संलिप्तता की भी बात सामने आई थी। पीड़िता के परिजनों ने यौन शोषण की भी आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पट्टी पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0 259/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87 और 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण मे...

बारात में गाड़ियों के किराये को लेकर विवाद, अर्टिगा संचालक से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

Image
बारात में गाड़ियों के किराये को लेकर विवाद, अर्टिगा संचालक से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कंजा सराय गुलामी गांव निवासी अर्टिगा संचालक सत्य प्रकाश मिश्रा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बारात में मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।सत्य प्रकाश मिश्रा के अनुसार, गांव से जाने वाली एक बारात के लिए उन्होंने 22 गाड़ियों की व्यवस्था की थी, जिसका कुल किराया 30 हजार रुपये तय हुआ था। आरोप है कि बारात मालिक की ओर से उन्हें केवल 11,900 रुपये ही दिए गए। जब उन्होंने बकाया रकम की मांग की तो उन पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कर दी गई।पीड़ित का आरोप है कि इसी बात को लेकर बारात के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। घटना से भयभीत चालक बारात छोड़कर जाने लगे, लेकिन किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें वापस लाया गया। आरोप है कि गाड़ियां वापस लाने से पहले वाहन मालिकों ने सभी गाड़ियों की जांच की।सत्य प्रकाश मिश्रा ने आरोप लगाया कि संबंधित लोगों का विवादों से पुराना नाता है और ...

पट्टी तहसील में हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदार मौनवन माफियाओं के आगे नतमस्तक दिख रहा सिस्टम, कई इलाकों में धड़ल्ले से कट रहे हरे-भरे पेड़,

Image
पट्टी तहसील में हरे पेड़ों पर चल रहा आरा, जिम्मेदार मौन वन माफियाओं के आगे नतमस्तक दिख रहा सिस्टम,  कई इलाकों में धड़ल्ले से कट रहे हरे-भरे पेड़, पट्टी। पर्यावरण संरक्षण के दावों के बीच पट्टी तहसील क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटान का खेल तेजी से चल रहा है। वन माफिया बेखौफ होकर हरियाली को उजाड़ने में जुटे हैं और जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। आरोप है कि वन विभाग और स्थानीय पुलिस की मिलीभगत के चलते अवैध कटान पर रोक नहीं लग पा रही है। क्षेत्र के उड़ैयाडीह, सोनाही, दीवानगंज, पृथ्वीगंज बाजार, सैफाबाद, मुजाही, करैला, मंगडौर समेत कई स्थानों पर हरे पेड़ों की कटाई जोरों पर होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात पेड़ों पर आरा चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से जहां पर्यावरण संतुलन बिगड़ने का खतरा बढ़ रहा है, वहीं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी कार्रवाई का डर नहीं रह गया है।अब सवा...

दहेज में सोने की चेन न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से भगाने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Image
दहेज में सोने की चेन न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से भगाने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।कधई थाना क्षेत्र के मजिस्ता गांव निवासी बनवारी लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा देवी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व पट्टी कोतवाली क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव निवासी सुशील हरिजन पुत्र राम लखन के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज और उपहार दिए थे।आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में सोने की चेन की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। लोक-लाज के कारण विवाहिता ने काफी समय तक मायके वालों को इसकी जानकारी नहीं दी। इस दौरान उसके एक चार वर्षीय पुत्र भी है।पीड़िता के पिता के अनुसार करीब दो माह पूर्व सीमा देवी मायके आई थी। आरोप है कि इस दौरान पति ने कहा कि जब ससुराल लौटना तो दहेज में सो...

सीएचसी पट्टी के गेट पर नाले का गंदा पानी, मरीजों की बढ़ी परेशानीजलभराव से संक्रमण का खतरा, नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Image
सीएचसी पट्टी के गेट पर नाले का गंदा पानी, मरीजों की बढ़ी परेशानी जलभराव से संक्रमण का खतरा,  नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल पट्टी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी के मुख्य गेट के सामने जलभराव की समस्या मरीजों और तीमारदारों के लिए मुसीबत बन गई है। नाले का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से लोगों को मजबूरी में उसी गंदे पानी से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। इससे जहां मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।ताहसील क्षेत्र के एकमात्र बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 100 से अधिक गांवों के मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। लेकिन अस्पताल के मुख्य द्वार पर ही जलभराव होने से मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर बुजुर्ग, महिला और गंभीर मरीजों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत की लापरवाही के कारण नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित है। एक ओर नगर पंचायत द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र को बेहतर दिखाने क...

आमरपुर मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत, शिक्षक समेत चार घायल, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Image
आमरपुर मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत, शिक्षक समेत चार घायल, दो की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर  पट्टी। थाना क्षेत्र के आमारपुर मोड़ के समीप गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ निवासी शिक्षक समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ निवासी संतोष मिश्रा (45) बरहुपुर स्थित विद्यालय में अध्यापक हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह विद्यालय से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आमापुर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।दूसरी बाइक पर आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रायपुर बनपुरवा गांव निवासी सेजल गौतम (16), साहिल (18), अनुज कुमार (20) । सभी पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित अपने ननिहाल से वापस लौट रहे थे। हादसे में बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए।घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 के हेड कांस्टेबल राजू सिंह और चालक प्रमोद सिंह ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा...

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Image
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव निवासी युवक सुरेंद्र प्रताप सिंह बाइक से किसी काम के सिलसिले में पट्टी आ रहे थे। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वह भानेपुर गेट के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेंद्र प्रताप सिंह बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पट्टी पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया।सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के दौरान पाया कि युवक के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया।सीएचसी पट्टी के डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि घायल युवक को गंभीर चोटें लगी थीं, प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा गया है।

युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Image
युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पट्टी खास गांव निवासी एक महिला ने अपनी 19 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।महिला ने गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की तो जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती की तलाश शुरू कर दी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

संदिग्ध हालात में घायल युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

Image
संदिग्ध हालात में घायल युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी  पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में आक्रोश और मातम का माहौल है। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।धरौली गांव निवासी बृजेश कुमार (31) निजी कंपनी में फील्ड वर्कर के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, 22 जून की सुबह करीब नौ बजे बृजेश काम के सिलसिले में घर से निकले थे। शाम करीब 7:30 बजे उन्होंने फोन कर बताया था कि वह घर के लिए निकल रहे हैं, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।परिजनों ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे ओमप्रकाश पटेल के स्वजन घर पहुंचे और जानकारी दी कि बृजेश उनके साथ बाइक से निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 23 जून की सुबह परिजनों को जानकारी मिली कि बृजेश गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी पट्टी में भर्ती हैं। परिजन उन्हे...

पट्टी में प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे गंभीर सवाल, जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग

Image
पट्टी में प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे गंभीर सवाल, जिलाधिकारी से उच्चस्तरीय जांच की मांग पट्टी, प्रतापगढ़। आदर्श नगर पंचायत पट्टी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर क्षेत्र के निवासी एवं अधिवक्ता शिवम् सिंह ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को शिकायती पत्र भेजकर योजना में व्यापक अनियमितताओं, अपात्र व्यक्तियों को लाभ दिए जाने तथा पात्र गरीब परिवारों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं वास्तविक रूप से आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध कराना है, लेकिन नगर पंचायत पट्टी में अनेक ऐसे लोगों को योजना का लाभ दिया गया है जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं अथवा पहले से पक्के मकानों के स्वामी हैं। वहीं कई जरूरतमंद एवं पात्र परिवार आज भी योजना के लाभ से वंचित हैं। शिवम् सिंह ने आरोप लगाया कि यदि लाभार्थियों के चयन, सर्वेक्षण, सत्यापन रिपोर्ट एवं पात्रता निर्धारण से संबंधित अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो गंभीर अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं। उन्होंने इसे सरकार...

मेन चौक पर अवैध टेंपो स्टैंड से रोज लग रहा जाम, दो घंटे तक फंसे रहे लोग

Image
मेन चौक पर अवैध टेंपो स्टैंड से रोज लग रहा जाम, दो घंटे तक फंसे रहे लोग पट्टी। कस्बे के मेन चौक पर अवैध रूप से संचालित हो रहे टेंपो स्टैंड के कारण आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह भी चौक पर भीषण जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे तक लगे जाम में लोग गर्मी और उमस से बेहाल नजर आए।स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेन चौक पर बेतरतीब खड़े टेंपो और वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जाम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर कोई पुलिसकर्मी भी मौजूद नहीं दिखा, जिससे लोगों में नाराजगी रही।इस संबंध में कस्बा प्रभारी प्रशांत कटिहार ने बताया कि जाम की सूचना मिली है। पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया है और जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

बीज भंडार संचालक की मौत मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार किया

Image
बीज भंडार संचालक की मौत मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार किया  पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर तिवरान गांव निवासी बीज भंडार संचालक ओमप्रकाश वर्मा की नहर में मिली लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद बुधवार दोपहर परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर रवाना हुए।दयालगंज बाजार में बीज भंडार की दुकान चलाने वाले ओमप्रकाश वर्मा सोमवार शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद करने के बाद धरौली गांव निवासी बृजेश यादव और एक अन्य व्यक्ति के साथ निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह दयालगंज बाजार से आगे नहर में ओमप्रकाश का शव मिला। वहीं कुछ दूरी पर बृजेश यादव भी गंभीर हालत में पड़ा मिला, जिसका इलाज प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम शव घर पहुंचा तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मृतक के बेटे शिवम पटेल ने आरोपियों के खिलाफ कार्...

नवनिर्वाचित पट्टी बार अध्यक्ष के पिता के निधन के चलते शपथ ग्रहण कार्यक्रम टला

Image
नवनिर्वाचित पट्टी बार अध्यक्ष के पिता के निधन के चलते शपथ ग्रहण कार्यक्रम टला पट्टी तहसील में हुए बार के चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी जी के पिताजी का बुधवार को निधन हो गया। नव निर्वाचित बार के पदाधिकारी का आगामी 25 जून यानी गुरुवार को शपथ ग्रहण होना था। जिसके लिए कार्ड का भी वितरण हो गया था। शपथ ग्रहण की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई थी। पर अध्यक्ष के पिता अमरनाथ तिवारी के निधन के चलते यह कार्यक्रम अग्रिम तिथि निर्धारित होने तक टाल दिया गया है। उक्त जानकारी बार के महामंत्री विकास श्रीवास्तव ने उपलब्ध कराते हुए बताया कि इस दुख की घड़ी में अध्यक्ष जी के साथ पट्टी तहसील के सभी अधिवक्ता खड़े हैं। इस दौरान शैलेंद्र तिवारी के आवास पर पट्टी तहसील के सैकड़ो अधिवक्ता संवेदना जताने के लिए पहुंचे हुए हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि उनके पिता अपने जीवन काल में कई प्रतिष्ठित पत्रों में पत्रकारिता भी कर चुके थे। उम्र ज्यादा होने के चलते अब उन्होंने विगत कई वर्षों से लिखना छोड़ दिया था।

नहर कांड में घायल बृजेश यादव की इलाज के दौरान मौत, घर में मचा कोहराम

Image
नहर कांड में घायल बृजेश यादव की इलाज के दौरान मौत, घर में मचा कोहराम पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दयालगंज बाजार के समीप नहर में मिले घायल धरौली गांव निवासी बृजेश यादव की बुधवार दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि मंगलवार सुबह दयालगंज बाजार के आगे नहर में आकारीपुर तिवरान गांव निवासी ओमप्रकाश वर्मा का शव मिला था। वहीं कुछ दूरी पर धरौली गांव निवासी बृजेश यादव गंभीर घायल अवस्था में पड़े मिले थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए प्रतापगढ़ ले गए थे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय रेफर कर दिया था।बुधवार दोपहर इलाज के दौरान बृजेश यादव ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इस मामले में पुलिस पहले ही परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी उमाशंकर यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चुकी है।इस संबंध में सीओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले की जानकारी...

मोहर्रम के त्यौहार में सतई का जुलूस लेकर पट्टी कोतवाली में घुसे ताजियादार किया मातम

Image
मोहर्रम के त्यौहार में सतई का जुलूस लेकर पट्टी कोतवाली में घुसे ताजियादार किया मातम पट्टी कस्बे में मंगलवार को सातवीं मोहर्रम के अवसर पर विभिन्न ताजियादारों द्वारा अलम जुलूस निकाले गए। हां हुसैन का नारा लगाते मातमी प्रदर्शन किया गया । इस दौरान इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम किया गया और सदाएं बुलंद की गईं। मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे जुलूस लेकर गुजर रहे लोग कोतवाली में घुसने का प्रयास किया जुलूस की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने कोतवाली में प्रवेश रोक दिया करीब 15 मिनट तक लोग कोतवाली गेट पर ही खड़े रहे कोतवाल आनंदपाल से इस बात की जानकारी दी गई की पूर्व में भी जुलूस कोतवाली में जाता रहा और माध्यमिक प्रदर्शन करने के बाद पुनः वापस लौट जाता है इसके बाद कोतवाल के परमिशन के बाद जुलूस को कोतवाली के अंदर ले जाया गया जहां करीब 15 मिनट तक माधवी प्रदर्शन करने के बाद जुलूस में शामिल लोग कोतवाली से बाहर निकल गए। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों ने बताया कि पट्टी इलाके में कुल 10 चौक है जहां से ताजिया उठना है इस बार भी 10 चौक के लोग ताजिया उठाएंगे। इस मौके पर गब्बर अली, रहिस अली,...

प्रेमधर पट्टी में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

Image
प्रेमधर पट्टी में डीएम ने लगाई चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं प्रतापगढ़। जिले में विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के प्रेमधर पट्टी सिधारी पट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार रात आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस रात्रिकालीन चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक भूमि, स्वयं सहायता समूह, सामुदायिक शौचालय समेत विभिन्न जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान सुनीता देवी से गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा महिला सशक्तिकरण और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी चर्चा की। चौपाल में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राम मोहन मीणा, क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र स्वरूप निग...

दयालगंज बाजार से थोड़ा आगे बीज भंडार संचालक नहर में मिला शव बेटे ने कूच कूच कर हत्या का लगाया आरोप

Image
दयालगंज बाजार से थोड़ा आगे बीज भंडार संचालक नहर में मिला शव बेटे ने कूच कूच कर हत्या का लगाया आरोप  नहर के किनारे पड़ा मिला था शव दुकान से दोस्तों के साथ निकाला था संचालक  सुबह हुई जानकारी  पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम को  पट्टी। दुकान से दोस्तों के साथ निकले बीज भंडार संचालक का नहर के किनारे शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर तिवरान गांव निवासी ओम प्रकाश पटेल उम्र 45 वर्ष दयालगंज बाजार में बीज भंडार की दुकान चलाता था। सोमवार की शाम 7:30 बजे उसकी दुकान पर धरौली गांव की लोग आए और उसे अपने साथ लिवा कर चले गए। बेटी रश्मि ने घर से फोन किया तो विलंब से घर पहुंचने की बात कह कर बीज भंडार संचालक ने फोन काट दिया। काफी रात बीत जाने के बाद मोबाइल की घंटी तो बज रही थी पर वह फोन उठाना बंद हो गया और वह घर नहीं लौटा तो परेशान परिजनों ने पुलिस की मदद ली। रात में पुलिस तलाश की पर उसका कहीं पता नह...

पट्टी पुलिस का शिकंजा: दो जिंदा बम लेकर घूम रहा था ऋषभ, नहर पुलिया के पास दबोचा गया,प्रतापगढ़ में अपराध पर प्रहार, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों में नामजद आरोपी गिरफ्तार,

Image
पट्टी पुलिस का शिकंजा: दो जिंदा बम लेकर घूम रहा था ऋषभ, नहर पुलिया के पास दबोचा गया, प्रतापगढ़ में अपराध पर प्रहार, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों में नामजद आरोपी गिरफ्तार, पट्टी। अपराध की दुनिया में कदम बढ़ा रहे बदमाशों पर पट्टी पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से दो जिंदा अवैध देशी बम बरामद हुए। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।पुलिस के मुताबिक थाना पट्टी क्षेत्र के कोहराव गांव स्थित नहर पुलिया के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से दो जिंदा देशी बम बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषभ शुक्ला पुत्र सच्चेलाल शुक्ला (21 वर्ष), निवासी सैफाबाद थाना आसपुर देवसरा, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पट्टी में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।पहले से दर्ज हैं गंभीर मामले पुलिस के अनुसार ऋषभ शुक्ला का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।...

15 साल बाद दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, तीन बच्चों की मां ने पुलिस से लगाई गुहार

Image
15 साल बाद दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, तीन बच्चों की मां ने पुलिस से लगाई गुहार पट्टी। दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है, जिसमें तीन बच्चों की मां ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।जनपद जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर निवासी मटोल गौतम ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बेटी रोशनी की शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार दान-दहेज देकर पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पुरानीपट्टी गांव निवासी गौरी शंकर के साथ की थी। शादी के बाद शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक चलता रहा। इस दौरान रोशनी के तीन बच्चे हुए, जिनमें बड़ी बेटी रागनी, छोटी बेटी रंगोली और बेटा दानिया शामिल हैं।आरोप है कि समय बीतने के साथ ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रोशनी को प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता का कहना है कि आए दिन उसके साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। घटना की जान...

सुलह के बाद ससुराल लौटी महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप

Image
सुलह के बाद ससुराल लौटी महिला से मारपीट, गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के वेसार गांव में एक विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने और गला दबाकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता उमा देवी पत्नी अनिल कुमार निवासी पूरे लुटई गांव, थाना सराय ममरेज, जनपद प्रयागराज ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।उमा देवी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व पट्टी कोतवाली क्षेत्र के वेसार गांव निवासी अनिल कुमार के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे थे, जिसके बाद वह अपने मायके पूरे लुटई गांव चली गई थी। मामले को लेकर उसने न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया था, जो अभी विचाराधीन है।पीड़िता के अनुसार बाद में सुलह-समझौते के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे वापस घर लेकर आए। आरोप है कि मंगलवार को उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। किसी तरह बचकर उसने घटना की जानकारी मायके वालों को दी।सूचना मिलने पर मायके से पहुंचे चाचा फूलचंद प...

योग शरीर,मन और आत्मा को संतुलित करने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है.. डा.जे.पी.वर्मा

Image
योग शरीर,मन और आत्मा को संतुलित करने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है.. डा.जे.पी.वर्मा प्रतापगढ़:-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (पखवाड़ा)के अंतर्गत 21 जून से अक्षत फाउंडेशन भारत के संस्थापक/अध्यक्ष अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ जे पी वर्मा के द्वारा प्रतिदिन सुबह अर्थो के मरीजों का याेग से किया जा रहा इलाज।डा.जे.पी वर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली, अनियमित खान-पान,शारीरिक श्रम की कमी, तनाव और बढ़ती उम्र के कारण जोड़ों का दर्द, गठिया, घुटनों में जकड़न, कमर दर्द, गर्दन दर्द, सर्वाइकल, सायटिका तथा अर्थराइटिस जैसी समस्याएँ बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। पहले ये रोग अधिकतर बुजुर्गों में पाए जाते थे, लेकिन आज युवा वर्ग भी इन समस्याओं से अछूता नहीं है।ऐसी स्थिति में योग एक अत्यंत प्रभावी, सुरक्षित, प्राकृतिक और दीर्घकालिक समाधान के रूप में सामने आता है।योग केवल शरीर को मोड़ने-तोड़ने का अभ्यास नहीं है, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है। योगाभ्यास में प्रमुख रूप से सुमित द्विवेदी,प्रदीप पांडेय,महेश गुप्ता,आशीष,उपेंद्र पटेल, मोनू,उपेंद्र सिंह आदि सहित मौजूद रह...

बदलते मौसम में बढ़ी मरीजों की संख्या, सीएचसी पट्टी में रोज पहुंच रहे सैकड़ों मरीज

Image
बदलते मौसम में बढ़ी मरीजों की संख्या, सीएचसी पट्टी में रोज पहुंच रहे सैकड़ों मरीज पट्टी। बदलते मौसम के चलते बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। पट्टी स्थित सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़कर करीब 450 के आसपास पहुंच गई है। अस्पताल में इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी और त्वचा संबंधी संक्रमण के मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश जायसवाल ने बताया कि मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। तेज गर्मी और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग वायरल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कई प्रकार के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें बुखार, खांसी, सांस की समस्या और चेहरे पर इंफेक्शन की शिकायत वाले मरीजों की संख्या अधिक है।चिकित्सक ने लोगों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि साफ-सफाई का ध्यान रखें, धूप और गर्मी से बचें तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लें।

पट्टी पुलिस को बड़ी सफलता, 10 हजार के इनामी समेत दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचे बरामद

Image
पट्टी पुलिस को बड़ी सफलता, 10 हजार के इनामी समेत दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, तमंचे बरामद पट्टी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए गंभीर मामलों में वांछित चल रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे .315 बोर और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत पट्टी पुलिस और स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशुशंकर मिश्रा उर्फ कुशु मिश्रा और विजय कुमार मिश्रा उर्फ छोटू, निवासी थाना पट्टी क्षेत्र के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, विजय कुमार मिश्रा उर्फ छोटू थाना पट्टी में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अवैध असलहे बरामद किए।बताया गया कि बिबियापुर औराइन निवासी शिव कुमार पांडेय की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में भी दोनों आरोपी वांछित थे। पुलिस ने आरोपियों क...

जमीन विवाद में बुजुर्ग से मारपीट, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
जमीन विवाद में बुजुर्ग से मारपीट, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित 68 वर्षीय जगजीवन शंकर ओझा के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे गुलाल गांव निवासी जगजीवन शंकर ओझा का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की गई। घटना को लेकर पीड़ित के बेटे और हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिनाश ओझा ने दिलीपपुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दयाशंकर ओझा समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल

Image
बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक गंभीर रूप से घायल पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के परसनी गांव में सोमवार की दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परसनी गांव निवासी सनी सरोज (18) सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से बाइक लेकर सामान लेने के लिए निकले थे। गांव के बाहर पहुंचते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि घायल युवक अस्पताल आया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।

जमीन विवाद में बुजुर्ग से मारपीट, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
जमीन विवाद में बुजुर्ग से मारपीट, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के पूरे गुलाल गांव में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित 68 वर्षीय जगजीवन शंकर ओझा के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे गुलाल गांव निवासी जगजीवन शंकर ओझा का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की गई। घटना को लेकर पीड़ित के बेटे और हाईकोर्ट अधिवक्ता अभिनाश ओझा ने दिलीपपुर थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दयाशंकर ओझा समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।इस संबंध में थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जमीनी विवाद, मारपीट और मकान क्षतिग्रस्त करने के मामले में 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Image
जमीनी विवाद, मारपीट और मकान क्षतिग्रस्त करने के मामले में 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार पट्टी। थाना पट्टी पुलिस ने जमीनी विवाद, मारपीट और मकान क्षतिग्रस्त करने के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को सत्यम दुबे, शशिधर दुबे, मनीष मिश्रा समेत अन्य नामजद और करीब 80-90 अज्ञात लोगों ने एकराय होकर वादी की दुकान और मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हुए जेसीबी से मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पट्टी कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 227/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी लालकृष्ण वर्मा उर्फ ठनके वर्मा पुत्र रामकुमार उर्फ इंद्रपाल वर्मा उर्फ भगत निवासी रम...