डाला ट्रैक्टर की टक्कर में बाल बाल बचे दोनों चालक ,दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सोनाही पुल की घटना
डाला ट्रैक्टर की टक्कर में बाल बाल बचे दोनों चालक ,
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सोनाही पुल की घटना
पट्टी।महुली मंडी से सब्जी लादकर उडैयाडीह बाजार जा रहे मैजिक डाला वाहन में सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी माल वाहक के परखच्चे उड़ गए, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह निवासी प्रेम शंकर गौतम बाजार के सब्जी व्यापारी की प्रतिदिन महुली से सब्जी लेने जाता है, शनिवार को सुबह 10 बजे सब्जी लेकर लौटते समय सोनाही गांव के पुल पर तेज रफ्तार सामने से आ रहे दिलीप पुर थाना क्षेत्र के चौपई गांव निवासी ट्रैक्टर चालक आशीष कुमार की टक्कर हो गई जानकारी मिलते ही मौके पर बेलखरनाथ धाम चौकी प्रभारी अनुपम पटेल हेड कांस्टेबल हरिश्चंद्र बिंद कांस्टेबल आशीष कुमार मौके पर पहुंचे दोनों को चौकी ले आए दोपहर में दोनों पक्षों द्वारा आपस में सुलह समझौता करने के बाद वापस वाहन लेकर चले गए टक्कर में दोनों चालकों को मामूली खरोंच आई है।
Comments
Post a Comment