अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, जौनपुर रेफर
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, जौनपुर रेफर
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के बाभनपुर गांव के समीप मंगलवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए जौनपुर ले गए हैं।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भोपालपुर गांव निवासी अमरनाथ वर्मा अपने भतीजे विनय पटेल के साथ बाइक से बाजार गए थे। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बाभनपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अमरनाथ वर्मा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में अमरनाथ वर्मा के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि एक हाथ दो स्थानों से टूट गया। वहीं भतीजे विनय पटेल को हल्की-फुल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. रणविजय सिंह ने बताया कि सिर में गंभीर चोट और हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण युवक की हालत नाजुक है, जिस पर उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन निजी वाहन से रात में ही घायल को बेहतर इलाज के लिए जौनपुर लेकर रवाना हो गए।
Comments
Post a Comment