स्कूल जा रहे किशोर को युवकों ने धमकाया, शिकायत पर जांच शुरू
स्कूल जा रहे किशोर को युवकों ने धमकाया, शिकायत पर जांच शुरू
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा अंतर्गत रमईपुर नेवादा गांव में स्कूल जा रहे एक किशोर को गांव के कुछ युवकों द्वारा डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार रमईपुर नेवादा निवासी बृजलाल सरोज ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका 10 वर्षीय पोता सनी गांव स्थित एक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। वह रोज की तरह सुबह स्कूल जा रहा था, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और डराने-धमकाने लगे।किशोर ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन जब इस संबंध में उलाहना देने आरोपित युवकों के पास पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह परिजन वहां से जान बचाकर लौटे।इस संबंध में उपनिरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment