महुली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग 10 बीघा गेहूं फसल अवशेष जलकर राख संदिग्ध परिस्थितियों में फसल अवशेष में आग लग गई। जिससे 10 बीघा पशुओं का आहार जलकर राख हो गया।
महुली गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग 10 बीघा गेहूं फसल अवशेष जलकर राख
प्रतापगढ़ जौनपुर जनपद के बॉर्डर पर स्थित महुली गांव निवासी पन्नालाल पाल रामलाल पाल सरजू प्रसाद पाल ने अपनी 10 बोई गई गेहूं की फसल को हार्वेस्टर से कटवा लिया था। जिसका भूसा बनना अभी बाकी था। सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में फसल अवशेष में आग लग गई। जिससे 10 बीघा फसल अवशेष पशु चारा जलकर राख हो गया। आग लगने की जानकारी पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी फायर सर्विस को भी दे गई। जब तक लोग आग बुजा पाते तब तक आग फसल अवशेष को जला चुकी थी। फिलहाल फायर कर्मी मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग को फैलने से रोक दिया। वरना आसपास की खड़ी फसलों में आग पहुंचती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। शाम करीब 4:30 बजे आग बुझाने में लोग कामयाब हुए।
Comments
Post a Comment