पारिवारिक कलह बनी मौत की वजह! जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, मासूम बेटे की हालत गंभीर,घरेलू विवाद से परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 10 वर्षीय बेटे को भी खिलाया जहरीला पदार्थ,
पारिवारिक कलह बनी मौत की वजह! जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, मासूम बेटे की हालत गंभीर,
घरेलू विवाद से परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, 10 वर्षीय बेटे को भी खिलाया जहरीला पदार्थ,
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सपहाछात गांव में पारिवारिक कलह ने एक विवाहिता की जान ले ली, जबकि उसका मासूम बेटा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। शुक्रवार देर रात महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया और अपने 10 वर्षीय बेटे को भी वही पदार्थ खिला दिया। इलाज के दौरान महिला की प्रयागराज में मौत हो गई, जबकि बच्चे का इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, सपहाछात गांव निवासी शमला (31) पत्नी सुनील वर्मा ने शुक्रवार रात करीब 12 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। आरोप है कि उसने अपने बेटे आर्यन (10) को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शमला का विवाह वर्ष 2016 में हुआ था। शादी के लगभग एक वर्ष बाद से ही पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चलता था। घरेलू कलह और मानसिक तनाव के कारण वह लंबे समय से परेशान रहती थी। इसी तनाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। शमला के दो बेटे हैं—आर्यन (10) और क्रिश (8)। पति सुनील रोजी-रोटी के सिलसिले में ट्रक चलाता है।
शनिवार सुबह करीब 4 बजे मायके पक्ष को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे और गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाद में उसे एसआरएन अस्पताल प्रयागराज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शमला को मृत घोषित कर दिया।वहीं मासूम आर्यन का इलाज प्रयागराज में जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मायके पक्ष के लोग शव को लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के भाई अभय राज का कहना है कि घरेलू कलह और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के चलते उसकी बहन ने यह कदम उठाया। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था।कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Comments
Post a Comment