रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा: टेंपो पलटा, चालक के दोनों पैर टूटे—108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया
रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा: टेंपो पलटा, चालक के दोनों पैर टूटे—108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह लगभग 11:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवक घायल हो गए। ढकवा बाजार से घर लौट रहे दोनों लोग उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब उनका टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार हवलदार गिरी (34 वर्ष) पुत्र रामफेर गिरी तथा मुलायम सरोज (30 वर्ष) निवासी नचरौला, थाना आसपुर देवसरा, किसी कार्य से ढकवा बाजार गए थे और वहां से टेंपो द्वारा वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वाहन दाउदपुर गांव के समीप पहुंचा, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और टेंपो पलट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आस-पास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।हादसे में टेंपो चालक मुलायम सरोज को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि उनके दोनों पैर टूट गए हैं, जिससे उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हवलदार सिंह को भी चोटें आई हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि चालक मुलायम सरोज के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं दूसरे घायल का इलाज सीएचसी में जारी है।
Comments
Post a Comment