रमईपुर नेवादा मारपीट कांड में 13 पर मुकदमा दर्ज,दरोगा की तहरीर पर दोनों पक्षों के आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई,गाली-गलौज, मारपीट और धमकी के आरोप में केस दर्ज,
रमईपुर नेवादा मारपीट कांड में 13 पर मुकदमा दर्ज,
दरोगा की तहरीर पर दोनों पक्षों के आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई,
गाली-गलौज, मारपीट और धमकी के आरोप में केस दर्ज,
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में हुए मारपीट प्रकरण में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई रुर चौकी इंचार्ज विजय कुमार यादव की तहरीर पर की गई।बताया जाता है कि गांव में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मार-पीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस जांच के बाद हुसैन खान, तबस्सुम निशा, मुख्तार, हसन खान, हाशमी, रताबुल निशा, इस्लाम, अबरार, सोनू, नन्हे, कबड्डी और गोलू समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची थी। चौकी इंचार्ज की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment