ई-रिक्शा चोरी के मामले में 20 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

ई-रिक्शा चोरी के मामले में 20 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चोरी के मामले में पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पीड़ित की तहरीर के बावजूद करीब 20 दिन तक मुकदमा दर्ज न करने के बाद अब पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गोंई गांव निवासी मासकू अली ने प्राइवेट फाइनेंस कंपनी से लोन लेकर परिवार के भरण-पोषण के लिए ई-रिक्शा खरीदा था। बीते 19 मार्च की रात रोजा इफ्तार और नमाज के बाद वह अपना ई-रिक्शा घर के सामने चार्जिंग के लिए खड़ा कर सोने चला गया। सुबह उठने पर ई-रिक्शा गायब मिला, जिससे उसके होश उड़ गए।पीड़ित ने तत्काल स्थानीय पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन आरोप है कि करीब 20 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं, पुलिस उल्टे पीड़ित पर ही लोन बकाया होने का हवाला देकर संदेह जताती रही।
बताया जा रहा है कि रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार में लगे कई सीसीटीवी कैमरों में चोर ई-रिक्शा ले जाते हुए कैद भी हुए हैं, बावजूद इसके पुलिस सक्रियता नहीं दिखा सकी।इधर, चौकी प्रभारी बेलखरनाथ के निलंबन के बाद मामला तूल पकड़ने पर दिलीपपुर पुलिस ने अब अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है और पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज