जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पट्टी नगर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, पट्टी नगर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
पट्टी। भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। इसी क्रम में प्रतापगढ़ जिले के पट्टी नगर में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम नगर पंचायत कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में पट्टी नगर के सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) ने भाग लेकर जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बीएलओ को घर-घर सर्वे, परिवारों के आंकड़े संकलन, जनसंख्या विवरण, डिजिटल प्रक्रिया तथा शासन की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसमें सटीक आंकड़े बेहद आवश्यक होते हैं।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी पूर्णेन्दु मिश्रा ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास योजनाओं की मजबूत नींव है। उन्होंने बीएलओ से पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और सतर्कता के साथ कार्य करने की अपील की।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी रॉबिन सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल सहित नगर पंचायत के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज