हत्या के मामले में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया

हत्या के मामले में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया
प्रतापगढ़।थाना दिलीपपुर पुलिस ने अन्तरजनपदीय अभियुक्त सन्दीप उर्फ राकेश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस ने आरोपी को रामलीला मैदान के पास रेलवे अंडरपास के समीप से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुआ है।दरअसल, 9 मार्च 2026 को दिलीपपुर क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले इस केस के मुख्य आरोपी सद्दाम को 11 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वारदात की साजिश एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर रची गई थी। आरोपी को युवक का मोबाइल छीनने के लिए बुलाया गया था, लेकिन जंगल में ले जाकर मुख्य आरोपी ने उसे गोली मार दी।घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और अपने साथियों के संपर्क में था। पैसों की कमी होने पर जब वह मिलने आया, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज