डीएम के सख्त निर्देश पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 25 साल पुराना चकरोड़ हुआ बहाल

डीएम के सख्त निर्देश पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 25 साल पुराना चकरोड़ हुआ बहाल

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी के सख्त निर्देश पर प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पट्टी तहसील के गंगेहटी गांव में सरकारी चकरोड़ (रास्ता) का निर्माण कराकर उसे पुनः बहाल करा दिया। वर्षों से दबंगों के कब्जे में रहे इस रास्ते को मार्च 2025 में प्रशासन ने खाली कराया था, लेकिन इसके बाद भी दबंगों द्वारा दोबारा अवरोध उत्पन्न कर दिया गया था।
ग्रामीणों की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कड़ा रुख अपनाया और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) व एसडीएम पट्टी को तत्काल निर्माण कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश के अनुपालन में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और प्रशासनिक निगरानी में चकरोड़ का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया।
इस दौरान ग्राम प्रधान दिलीप सिंह, थाना प्रभारी आदित्य सिंह तथा चौकी इंचार्ज मिथलेश चौरसिया सहित पुलिस बल की मौजूदगी में लगभग 25 वर्षों से बंद पड़े रास्ते को दोबारा चालू कराया गया। रास्ता बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए जिलाधिकारी का आभार जताया और कहा कि इससे गांव में आवागमन की बड़ी समस्या का समाधान हो गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज