पट्टी में कानून बेअसर? दबंगों ने उखाड़ा सरकारी खड़ंजा, गांव में फैली दहशत,घर में घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी—30-35 लोगों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल,
पट्टी में कानून बेअसर? दबंगों ने उखाड़ा सरकारी खड़ंजा, गांव में फैली दहशत,
घर में घुसकर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी—30-35 लोगों का जमावड़ा, पुलिस पर उठे सवाल,
प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डडवा महोखरी गांव में दबंगई का ऐसा खौफनाक चेहरा सामने आया है, जिसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया है। आरोप है कि दबंगों ने सरकारी खड़ंजे को बेरहमी से उखाड़कर फेंक दिया, मानो कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी जा रही हो।ग्रामीणों का कहना है कि मामला यहीं नहीं थमा। दबंगों ने घर में घुसकर गालियों की बौछार कर दी, महिलाओं के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की खुली धमकी तक दे डाली। इस दौरान 30 से 35 अज्ञात लोगों को भी बुलाकर बैठा लिया गया, जिससे गांव में डर और तनाव का माहौल और गहरा गया।बताया जा रहा है कि पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।गांव के लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या पट्टी पुलिस इस मामले में कोई कड़ा कदम उठाएगी, या दबंगों का आतंक यूं ही चलता रहेगा? क्या उजड़ा हुआ सरकारी खड़ंजा दोबारा बनेगा, और क्या पीड़ितों को इंसाफ मिल पाएगा।
Comments
Post a Comment