पट्टी के रामनारायण इंटर कॉलेज में नारी शक्ति वंदन पर गोष्ठी आयोजित,महिलाओं को 33% आरक्षण से मिलेगा सशक्तिकरण, छात्राओं को किया गया जागरूक,
पट्टी के रामनारायण इंटर कॉलेज में नारी शक्ति वंदन पर गोष्ठी आयोजित,
महिलाओं को 33% आरक्षण से मिलेगा सशक्तिकरण, छात्राओं को किया गया जागरूक,
पट्टी। स्थित रामनारायण इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।गोष्ठी में उप प्रधानाचार्य अनुराधा शर्मा ने छात्राओं को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा एवं राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और समाज का चतुर्मुखी विकास संभव होगा।विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयंत शर्मा ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं शिक्षिका अमिता राय ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सदन में महिलाओं की उपस्थिति बढ़ने से वे अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से रख सकेंगी।कार्यक्रम में श्रीमती नीलम और पूनम ने भी अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रा आरुषि राय ने नारी शक्ति वंदन को महिलाओं के लिए उपयोगी बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर शिक्षिकाएं रीता, सुनीता, शीतू, अनुष्का, नीतू, दुर्गावती, रंजू, आंचल, सोनाक्षी सहित अन्य छात्राओं ने भी अपने विचार रखे।
Comments
Post a Comment