हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी भीषण आग, 5 बीघा गेहूं की फसल राख,रायचंद पट्टी में अफरा-तफरी, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर पाया आग पर काबू,
हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी भीषण आग, 5 बीघा गेहूं की फसल राख,
रायचंद पट्टी में अफरा-तफरी, पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर पाया आग पर काबू,
पट्टी तहसील क्षेत्र के रायचंद पट्टी गांव में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हार्वेस्टर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर किसानों की करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विनोद सिंह के खेत के बगल में हार्वेस्टर से कटाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी सूखी फसल में जा गिरी, जिससे आग भड़क उठी और तेजी से आसपास के खेतों में फैल गई।
आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज सैफाबाद योगेंद्र पटेल अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने में अहम भूमिका निभाई।इसके अलावा चौकी इंचार्ज अमुवाही अरविंद कुशवाहा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुटे रहे।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक किसानों की भारी नुकसान हो चुका था। घटना के बाद पीड़ित किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
Comments
Post a Comment