एचटी लाइन पर गिरा आम का पेड़, 6 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, लोगों को हुई भारी परेशानी
एचटी लाइन पर गिरा आम का पेड़, 6 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, लोगों को हुई भारी परेशानी
पट्टी। स्थानीय क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पट्टी ब्लॉक के समीप एक आम का पेड़ अचानक टूटकर हाईटेंशन (एचटी) बिजली लाइन पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना के बाद करीब 6 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे और कूलर बंद हो जाने से जहां आमजन बेहाल रहे, वहीं दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को भी नुकसान उठाना पड़ा।स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ गिरने की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई, लेकिन मरम्मत कार्य में देरी होने के कारण आपूर्ति बहाल होने में काफी समय लग गया। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त किया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए बिजली लाइनों के आसपास खड़े जर्जर पेड़ों की समय-समय पर छंटाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या उत्पन्न न हो।
Comments
Post a Comment