गेहूं के बोझ को लेकर विवाद में मारपीट, युवक के तीन दांत टूटे; 9 पर केस दर्ज

गेहूं के बोझ को लेकर विवाद में मारपीट, युवक के तीन दांत टूटे; 9 पर केस दर्ज
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र में गेहूं के बोझ गायब होने को लेकर पूछताछ करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके तीन दांत टूट गए। पुलिस ने मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के कोठियाही गांव निवासी रमाशंकर दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम वह अपने खेत में मड़ाई के लिए 48 बोझ गेहूं रखकर घर लौट आए थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जब वह खेत पर पहुंचे तो पांच बोझ गेहूं गायब मिले।पीड़ित के अनुसार, पास में स्थित श्याम शंकर के खेत की ओर संदेह होने पर जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की, तो श्याम शंकर और उनका बेटा रोहित भड़क गए और शोर मचाकर परिवार के अन्य लोगों को बुला लिया। देखते ही देखते आधा दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।हमले में रमाशंकर दुबे के तीन दांत टूट गए और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।देर रात पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कोठियाही गांव निवासी श्याम शंकर, रोहित, बंशी, रामेश्वर, गजाधर, सन्नी दुबे, रिंकू, भोलू और विपिन सहित कुल 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज