जमीन विक्रेताओं, जमीन के खरीदारों ने की जालसाजी,सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट ,पीड़िता व विकलांग पुत्र को भी पीटा, पूरी जमीन का करा लिया बैनामा,
जमीन विक्रेताओं, जमीन के खरीदारों ने की जालसाजी,
सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट ,
पीड़िता व विकलांग पुत्र को भी पीटा, पूरी जमीन का करा लिया बैनामा,
पट्टी।जमीन बेचने के बाद भी उसका पैसा क्रेता पक्ष के लोगों ने खाते में ट्रांसफर नहीं किया। दो साल बाद उसे पुनः झांसे में रखकर उसकी जमीन का बैनामा फिर से करवा लिया। उसे धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए 3 अज्ञात साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पट्टी तहसील क्षेत्र के धरौली मुफरिद बकुलाई गाँव निवासी सुमन मिश्रा पत्नी उमेश चंद्र मिश्रा का आरोप है कि उन्हें पैसे की आवश्यकता थी। उन्होंने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा 26 दिसंबर 2023 को बेचा था। इसमें कुछ पैसा देकर ही जमीन का बैनामा क्रेता पक्ष के लोगों ने करा लिया। बाद में 7 जनवरी 2025 को फिर उसे पट्टी तहसील के निबंधक कार्यालय लाया गया। जहां पर उसकी जमीन का मुहायदानामा करवाकर उसे फिर पैसा नहीं दिया गया।शेष जमीन का एग्रीमेंट बताकर बैनामा भी करवाने का आरोप है। 19 अक्टूबर 2025 को पीड़िता के साथ उसके विकलांग पुत्र को आरोपियों ने मारापीटा। जिसकी फोटो साक्ष्य के रूप में उसके पास मौजूद है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने शालिनी मिश्रा, आशीष कुमार मिश्रा, अमित कुमार मिश्रा, नागेश्वर, जयप्रकाश सभी निवासी धरौली मुफरिद थाना कोहड़ौर
बीरेंद्र प्रसाद पांडेय पुत्र राधेकांत पांडे निवासी कुकुवार व उनके 3 अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना निरीक्षक शुभनाथ साहनी को सौंपी गई है। कोतवाल आनंदपाल भदौरिया ने बताया कि तहरीर के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
Comments
Post a Comment