प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के बीच विवाद का वीडियो वायरल, गरिमा पर उठे सवाल

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के बीच विवाद का वीडियो वायरल, गरिमा पर उठे सवाल
पट्टी। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय वारीखुर्द का एक वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक देखी जा रही है। (हालांकि वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।)वायरल वीडियो में एक शिक्षक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरा शिक्षक उनके सामने खड़े होकर ऊंची आवाज में बोलते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।स्थानीय लोगों के अनुसार, कुर्सी पर बैठे शिक्षक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बताए जा रहे हैं, जबकि खड़े होकर नाराजगी जताने वाले सहायक अध्यापक हैं। हालांकि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि जहां शिक्षक बच्चों को अनुशासन, संस्कार और मर्यादा का पाठ पढ़ाते हैं, वहीं इस तरह का व्यवहार शिक्षा के मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाता है और समाज में गलत संदेश देता है।मामले को लेकर शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी गुलाब चंद्र ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में है। वह गुरुवार को विद्यालय पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच करेंगे और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपेंगे।
अब देखना यह होगा कि जांच के बाद संबंधित शिक्षकों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज