तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के बैजलपुर गांव में तालाब (तलबी) की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी बृजेश कुमार पांडे ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।शिकायतकर्ता के अनुसार गाटा संख्या 1002 व 1011 तालाब खाते की भूमि है, जहां पूर्व में तालाब मौजूद था और आसपास के पशु-पक्षी उसी से पानी पीते थे। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति इस सार्वजनिक भूमि पर कंटीले तार लगाकर कब्जा कर रहा है। इतना ही नहीं, उसने वहां छप्पर डालकर निर्माण जैसा रूप दे दिया है और पेड़ों की कटाई भी की जा रही है।बृजेश कुमार पांडे ने जिलाधिकारी से तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराकर मूल स्वरूप बहाल कराने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Comments
Post a Comment