बांस काटने को लेकर बढ़ा विवाद, पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

बांस काटने को लेकर बढ़ा विवाद, पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा अंतर्गत दुकरा गांव में जमीन पर लगे बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला प्रकाश में आया है। गांव निवासी रमेश बहादुर सिंह ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपने ही पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
पीड़ित रमेश बहादुर सिंह का कहना है कि वह अपनी निजी भूमि में खड़े बांस को काट रहे थे, तभी अचानक पड़ोसी वहां पहुंच गए। आरोप है कि पड़ोसियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला बढ़ गया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।
रमेश बहादुर सिंह के अनुसार, हमले के दौरान उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, जिससे वह और उनका परिवार दहशत में है।घटना के बाद पीड़ित ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना है।इस संबंध में उप निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज