मड़ाई के विवाद में दंपति से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मड़ाई के विवाद में दंपति से मारपीट, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पट्टी।कोतवाली पट्टी क्षेत्र के रमईपुर नेवादा गांव में गेहूं की मड़ाई को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी सनी कुमार, पुत्र सूर्य पटेल, मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपने घर पर थे। इसी दौरान गेहूं की मड़ाई को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षी पक्ष के लोग घर में घुस आए और सनी कुमार की पिटाई कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी शारदा देवी को भी नहीं बख्शा गया और उन्हें मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया।घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रमईपुर नेवादा गांव निवासी विजय मिश्रा, हर्ष मिश्रा तथा पूरे खिरोधर गांव निवासी हितेश तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज