घरेलू कलह से आहत अधेड़ ने खाया जहर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

घरेलू कलह से आहत अधेड़ ने खाया जहर, हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी खुर्द गांव में घरेलू विवाद के चलते एक अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि भाटी खुर्द निवासी लल्लन यादव (70) पुत्र रामजस किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान थे। इसी बीच उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत खराब होने लगी तो परिजन तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आसपुर देवसरा ले आए।सीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज