रास्ता बंद, ग्रामीण परेशान — तहसील टीम पहुंची, फिर भी नहीं हुआ समाधानन्यायालय में मामला लंबित होने से अटका निस्तारण, पीड़िता ने लगाई गुहार

रास्ता बंद, ग्रामीण परेशान — तहसील टीम पहुंची, फिर भी नहीं हुआ समाधान

न्यायालय में मामला लंबित होने से अटका निस्तारण, पीड़िता ने लगाई गुहार
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावां गांव में दबंगों द्वारा रास्ता बंद किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गांव निवासिनी सिंपी सिंह, रीमा सिंह, कमला सिंह, विमला सिंह, खुशबू सिंह, सूबेदार सिंह, शिव बहादुर सिंह, ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने जबरन रास्ता बंद कर दिया है, जिससे उनके दैनिक आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं।पीड़िता के अनुसार, इस मामले की शिकायत उन्होंने तहसील दिवस में की थी, जिस पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तहसील कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और रास्ते का चिन्हांकन करने का प्रयास किया। हालांकि, घंटों मशक्कत के बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।इस संबंध में तहसीलदार पवन सिंह ने बताया कि संबंधित जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, जिसके चलते फिलहाल मौके पर निस्तारण संभव नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से न केवल एक परिवार बल्कि आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब सभी की निगाहें न्यायालय के फैसले और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज