सुनसान सड़क पर खूनी हमला, बाइक सवार युवक को लोहे की रॉड से पीटाचार हमलावर फरार, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती

सुनसान सड़क पर खूनी हमला, बाइक सवार युवक को लोहे की रॉड से पीटा

चार हमलावर फरार, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बाइक से घर लौट रहे युवक पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया।जानकारी के अनुसार, रतनमई गांव निवासी योगेश विश्वकर्मा गुरुवार को निजी काम से जिला मुख्यालय प्रतापगढ़ गए थे। देर शाम करीब 8 बजे जब वह घर लौट रहे थे, तभी शिवसत गांव के समीप सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाए दो बाइक पर सवार चार युवकों ने उन्हें रोक लिया।आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर युवक को अधमरा कर दिया और मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना करीब 8:30 बजे परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल योगेश को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।इस मामले में घायल के चचेरे भाई सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य गंभीर धाराओं में शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।आरोपियों की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज