दिव्यांगजनों के लिए ब्लाक पट्टी में निःशुल्क सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर का हुआ आयोजन

दिव्यांगजनों के लिए ब्लाक पट्टी में निःशुल्क सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर का हुआ आयोजन
पट्टी।दिव्यांगजनों हेतु शुक्रवार को ब्लाक पट्टी में निःशुल्क सहायक उपकरण हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले दिव्यांगजनों तथा विशेष विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों को उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के लिए निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अधिकतम 15,000 रुपये तक की लागत के कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए जाते हैं। इनमें कृत्रिम हाथ-पैर, कैलीपर्स जैसे बनावटी अंगों के साथ-साथ ट्राईसाइकिल, बैसाखी, कान की मशीन, व्हीलचेयर, एमआर किट, ब्रेल किट, एडीएल किट, स्मार्टफोन एवं टैबलेट जैसे उपयोगी उपकरण शामिल हैं। योजना के प्रावधान के अनुसार किसी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष तथा अन्य दिव्यांगजनों को प्रत्येक तीन वर्ष में एक बार इस योजना का लाभ दिया जाता है। विकास खंड पट्टी के सभागार कक्ष में एक विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया है। यह शिविर पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक चलने वाले इस शिविर में करीब 60 दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण कराया है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज