चौमारी नहर पुल पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नहर में पलटी भूसा मशीन,चालक घायल, लाखों की मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त,हाइड्रा से देर शाम तक चला रेस्क्यू, मौके पर जुटी भारी भीड़,

चौमारी नहर पुल पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर नहर में पलटी भूसा मशीन,

चालक घायल, लाखों की मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त,

हाइड्रा से देर शाम तक चला रेस्क्यू, मौके पर जुटी भारी भीड़,
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर चौमारी नहर पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भूसा बनाने जा रही एक भारी मशीन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि लाखों रुपये की मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।जानकारी के अनुसार मुरैनी गांव निवासी पवन जायसवाल पुत्र श्यामू भूसा बनाने वाली मशीन चलाने का कार्य करता है। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे वह अपनी भूसा मशीन लेकर चौमारी नहर पुल से होकर एक किसान के खेत में भूसा बनाने जा रहा था। तभी पुल पार करते समय अचानक मशीन अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा पलटी।हादसे में चालक पवन जायसवाल को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए भेजा गया। वहीं नहर में गिरने से मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा और भी भयावह हो सकता था। यदि मशीन के ऊपर ट्राली पलट जाती तो बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए। मशीन को बाहर निकालने के लिए हाइड्रा बुलाया गया। शाम करीब 4 बजे तक मशीन को निकालने का प्रयास जारी रहा, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मशीन नहर से बाहर नहीं निकाली जा सकी थी।मौके पर मौजूद सद्दाम हुसैन निवासी ढिंढूई ने बताया कि मशीन नहर में गिरने से बुरी तरह टूट गई है। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।फिलहाल ग्रामीणों की मदद से मशीन को बाहर निकालने की कोशिश जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज