अचानक लगी आग से दो घर जलकर राख, तीन बकरियों समेत भारी नुकसान
अचानक लगी आग से दो घर जलकर राख, तीन बकरियों समेत भारी नुकसान
आसपुर देवसरा। क्षेत्र के पूरा गांव में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दो घरों समेत घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में तीन बकरियों की भी जलकर मौत हो गई।जानकारी के अनुसार पूरा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र अभूराम के घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन पट्टी यूनिट मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।बताया गया कि इस अग्निकांड में तीन बकरियां, तीन मड़हे, दो घर तथा घर में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।मामले में थाना अध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझा दी, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।
Comments
Post a Comment